Vodafone हाल के कुछ समय से अपने यूजर्स (User) के लिए कोई नया प्लान लेकर नहीं आई है।
नई दिल्ली: Vodafone हाल के कुछ समय से अपने यूजर्स (User) के लिए कोई नया प्लान लेकर नहीं आई है। टेलिकॉम कंपनियों (Telecom companies) के बीच लगातार प्रतिस्पर्धा (Competition) बढ़ रही है। इसलिए कंपनियां सस्ते रिचार्ज और डेटा प्लान ला रही हैं। वोडाफोन (Vodafone) 16 रुपये का डेटा ओनली प्रीपेड प्लान लेकर आई है। वोडाफोन (Vodafone) का 16 रुपये वाला फिल्मी रिचार्ज (Filmy recharges) यूजर्स को 1GB डेटा देता है। जानकारी दें कि इस प्लान की वैलिडिटी (Validity) 24 घंटे है। यानी, यूजर्स 24 घंटे में 1GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। वोडाफोन का यह प्लान आइडिया सेल्युलर के यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है। वोडाफोन (Vodafone) के नए फिल्मी रिचार्ज में यूजर्स को SMS या टॉक टाइम जैसी कोई सहूलियत नहीं मिलेगी। उन्हें केवल डेटा बेनेफिट मिलेगा।

वोडाफोन के और भी कम कीमत के इंटरनेट पैक
बता दें कि वोडाफोन (Vodafone) के इस प्लान में यूजर्स को 1GB 2G/3G/4G डेटा मिलेगा। आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) भी अपने यूजर्स के लिए ऐसा ही 16 रुपये का प्लान लेकर आया था। अगर आप वोडाफोन के कस्टमर (Vodafone customer) हैं और ज्यादा वैल्यू वाले इंटरनेट पैक (Internet pack) चाहते हैं तो कंपनी के पास आपके लिए कई और ऑप्शन हैं। वोडाफोन (Vodafone)के 29 रुपये वाले रिचार्ज प्लान (Recharge plan) में यूजर्स को 500MB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन है। वहीं, 47 रुपये वाले प्लान में यूजर को 1 दिन के लिए 3GB डेटा ऑफर किया जाता है। 92 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 7 दिन के लिए 6GB डेटा मिलता है।
इतना ही नहीं इसके अलावा, 98 रुपये, 49 रुपये और 33 रुपये वाले इंटरनेट पैक (Internet pack) में यूजर्स को क्रमशः 3GB, 1GB और 500MB डेटा मिलता है और इन प्लान की वैलिडिटी (Validity) 28 दिन है। वहीं पिछले दिनों खबर आई थी कि एयरटेल (Airtel) की तर्ज पर वोडाफोन भी लो वैल्यू (low value) वाले मंथली प्लान को बंद कर सकता है। इसका मकसद अपना रेवेन्यू प्रति यूजर (User) बढ़ाना है। एयरटेल (Airtel) ने हाल में अपने 299 रुपये और 399 रुपये वाले मंथली प्लान (Monthly plan) को बंद कर दिया है और अपने हायर-पेइंग यूजर्स (Higher-paying users) के लिए 499 रुपये को एंट्री प्राइस पॉइंट (Entry price point) बना दिया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications