नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ व प्रबंध निदेशक चंदा कोचर (Former CEO and Managing Director of ICICI Bank Chanda Kochhar) और उनके पति दीपक कोचर ईडी (ED) के पूछे गए 100 सवालों में से 20 सवालों के संतोषप्रद जवाब देने में विफल रहे। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तहकीकात में 13 मई से लेकर अगले पांच दिनों तक 60 घंटे से अधिक समय तक की गई पूछताछ के दौरान उनसे 100 सवाल किए गए, जिनमें से 20 सवालों के संतोषप्रद जवाब देने में वे विफल रहे। उनमें से 6 सवाल ऐसे हैं, जो काफी महत्वपूर्ण थे।

किस मामले में हो रही है पूछताछ
ईडी वीडियोकॉन (Videocon) को दिए गए 1,875 करोड़ रुपये लोन मामले में के मामले में कोचर दंपति से पूछताछ कर रही है। मामला वर्ष 2009 और 2011 के दौरान आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से वीडियोकॉन समूह (Videocon group) को कर्ज (loan) की राशि को मंजूरी प्रदान करने में बरती गई कथित अनियमितता से जुड़ा हुआ है।
5 दिन चली पूछताछ
एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के खान मार्केट स्थित ईडी मुख्यालय में कोचर दंपति से की गई पूछताछ के दौरान वे 20 सवालों के अपने जवाब के पक्ष में प्रामाणिक सबूत पेश नहीं कर पाए। कोचर दंपति से 13 मई से लेकर अगले पांच दिनों तक पूछताछ की गई, जिस दौरान उन्हें अपनी बात साबित करने के लिए दस्तावेज पेश करने को कहा गया। उनका कहना था कि उनके खिलाफ आरोप झूठे हैं।
20 सवाल बने पहेली
सूत्रों ने बताया कि कई सवालों के जवाब में कोचर दंपति ने दस्तावेज पेश किए, जिसके बाद जांचकर्ताओं ने उन बिंदुओं पर और संदेह नहीं किया, लेकिन 100 में से 20 सवालों को उन्होंने अस्पष्ट जवाब दिए। ज्यादातर सवाल कोचर परिवार और वीडियोकॉन समूह के बीच सौदे में गड़बड़ी और कर्ज की मंजूरी में बरती गई अनियमितताओं पर आधारित थे।
ये थे प्रमुख सवाल
ईडी ने चंदा कोचर से 10 मुख्य सवाल किए जिनमें से एक सवाल यह किया गया कि जब कंपनी की ओर से आईसीआईसीआई बैंक के पास पहली बार जून 2009 में कर्ज का प्रस्ताव आया, तब क्या उनको अपने पति के वीडियोकॉन के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत के साथ संयुक्त उपक्रम के बारे में पता था? सूत्रों के मुताबिक, चंदा ने इस सवाल का नकारात्मक जवाब दिया।
-उनसे दूसरा सवाल यह पूछा गया कि क्या वीडियोकॉन समूह की कंपनियों को जून, 2009 से लेकर अक्टूबर, 2011 के दौरान कर्ज की मंजूरी देने वाली आईसीआईसीआई बैंक की ऋण को मंजूरी प्रदान करनेवाली विभिन्न समितियों को दीपक कोचर-धूत के संबंध के बारे में जानकारी थी। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने इस बात की जानकारी से खुद के अवगत होने से इनकार कर दिया।
-चंदा कोचर से तीसरा सवाल पूछा गया कि उनको दीपक कोचर और धूत के उपक्रम के बारे में कब पता चला? सूत्रों के अनुसार, उन्होंने इसका भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
-चौथा सवाल यह था कि उन्होंने उपक्रम के बारे संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत क्यों नहीं की। ईडी के सूत्रों ने बताया कि इसका भी जवाब चंदा कोचर ने अस्पष्ट दिया।
-पांचवां सवाल यह था कि क्या उनको मालूम था कि धूत द्वारा दीपक कोचर के प्रबंधन वाली कंपनी मेसर्स एनआरएल 64 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जाने के बारे में जानकारी थी। इसके अगले ही दिन वीडियोकॉन इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को सात सितंबर 2009 को 300 करोड़ रुपये का कर्ज प्रदान करने की मंजूरी दी गई थी। चंदा कोचर ने इस सवाल पर 'नहीं' कहा।
-चंदा से छठा सवाल एनआरएल को लेकर किया गया, जिस पर उन्होंने कंपनी के बारे में जानकारी होने की बात स्वीकारी, लेकिन कहा कि उनको कंपनी के कामकाज की जानकारी नहीं थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications