अमूल (Amul) के बाद अब मदर डेयरी (Mother Dairy) ने भी दूध की कीमतें (Milk prices) बढ़ा दी हैं।
नई दिल्ली: अमूल (Amul) के बाद अब मदर डेयरी (Mother Dairy) ने भी दूध की कीमतें (Milk prices) बढ़ा दी हैं। मदर डेयरी (Mother Dairy)ने किसानों (Farmers) से खरीद की कॉस्ट बढ़ने (Increase cost) के कारण शुक्रवार को अपने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया। इस बात की जानकारी दें कि नई कीमतें शनिवार यानी 25 मई से लागू होंगी। हालांकि अमूल के बाद मदर डेयरी यह फैसला इसलिए भी अहम है, क्योंकि एक दिन पहले ही देश में लोकसभा चुनाव (Lok sabha election) के नतीजे आए हैं।

अमूल ने भी दूध की कीमतें 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई
कंपनी सिर्फ पॉली पैक (Poly pack) मिल्क की कीमतों (Milk price) में इजाफा किया है। हालांकि बल्क वेंडेड दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दूध को टोकन मिल्क के नाम से भी जाना जाता है। कुछ दिन पहले ही अमूल ने भी दूध की कीमतें 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई थीं।
बता दें कंपनी ने एक बयान में कहा गया हैं कि मदर डेयरी (Mother dairy) ने 25 मई, 2019 से दिल्ली एनसीआर में अपने पॉली पैक वैरिएंट्स (Poly pack variants) की कीमतें बढ़ा दी है। अब 1 लीटर का पैक 1 रुपए और 500 मिली का पैक (Pack) 2 रुपए प्रति लीटर महंगा किया गया है। इस प्रकार कंज्यूमर पर प्रति पैक 1 रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
कीमतें दो साल के बाद बढ़ाई
वहीं जीसीएमएमएफ (GCMMF) ने कहा, दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी दो साल के अंतराल के बाद की गई है। इसका उद्देश्य दूध के उत्पादन में कमी और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के चलते दूध उत्पादकों को सही खरीद मूल्य उपलब्ध कराना है। इससे दूध उत्पादक (Milk producer) नए मवेशी जोड़ने और ज्यादा दूध के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित होंगे। इससे उनकी आजीविका में भी इजाफा होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications