पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हो गई है।
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमत से आम आदमी को राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies) (OMC) ने पेट्रोल 14-15 पैसे और डीजल 12-13 पैसे बढ़ा दिए हैं।

महानगरों में पेट्रोल Petrol के दाम
बता दें कि इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकता और चेन्नई में पेट्रोल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 71.53 रुपये, 77.14 रुपये, 73.60 रुपये और 74.25 रुपये प्रति लीटर भुगतान करना पड़ रहा है।
महानगरों में डीजल Diesel के दाम
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को वहीं चारों महानगरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकता और चेन्नई के ग्राहकों को डीजल के लिए क्रमश: 66.57 रुपये, 69.75 रुपये, 68.33 रुपये और 70.37 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है।
हालांकि शुक्रवार को विदेशी बाजार में ब्रेंट क्रूड और WTI में मजबूती के साथ कारोबार दर्ज किया जा रहा है। ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब और डब्ल्यूटीआई (WTI) कच्चा तेल में 59 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार दर्ज किया गया है। डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड में करीब 2 फीसदी की तेजी देखी गई। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कच्चा तेल जून वायदा 31 रुपये बढ़कर 4,067 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
भाव रोजाना बदलते रहते
जानकारी दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल रेट (Petrol Rate) और डीजल रेट (Diesel Rate) तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications