स्पाइसजेट (Spicejet) का शुद्ध मुनाफा (Net profits) वित्त वर्ष (financial year) 2018-19 की अंतिम तिमाही में 21.97 प्रतिशत बढ़कर 56.29 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
नई दिल्ली: स्पाइसजेट (Spicejet) का शुद्ध मुनाफा (Net profits) वित्त वर्ष (financial year) 2018-19 की अंतिम तिमाही में 21.97 प्रतिशत बढ़कर 56.29 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2017-18 की समान तिमाही में उसने 46.15 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (Net profits) कमाया था। जैसा की हम जानते हैं कि वर्ष की शुरुआत में ही जेट एयरवेज (Jet airways)की हालत खस्ता हो जाने के बाद से अब इन कंपनियों को घाटे के बजाए मुनाफा हो रहा है। सोमवार को जहां इंडिगो (Indigo) ने अपने चौथी तिमाही (Fourth quarter) के नतीजों में मुनाफा पांच गुणा बढ़ने की घोषणा की थी, वहीं मंगलवार को स्पाइसजेट (Spicejet)ने अपने मुनाफे में 22 फीसदी की घोषणा की है।

चौथी तिमाही में 13 बोइंग 737-मैक्स विमानों को ग्राउंड करना पड़ा
बता दें कि कंपनी के निदेशक मंडल (Company's board of directors) की मंगलवार को गुरुग्राम में हुई बैठक में वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी गई। स्पाइसजेट (Spicejet)के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (Chairman and Managing Director) अजय सिंह (Ajay Singh) ने कहा कि समाप्त वित्त वर्ष की पहली दो तिमाहियों में 427.5 करोड़ रुपए का नुकसान उठाने के बाद कंपनी ने आखिरी दो तिमाहियों में शानदार वापसी की है।
वहीं चौथी तिमाही (Fourth Quarter) में 13 बोइंग 737-मैक्स विमानों को ग्राउंड (Ground planes) करना पड़ा, लेकिन इन तमाम बाधाओं के बावजूद कंपनी अच्छा मुनाफा (Profit) कमाने में सफल रही। उन्होंने कहा कि जुलाई से उसके बेड़े में बोइंग 737-मैक्स विमानों का बेड़े में शामिल होना शुरू हो जाएगा और मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
वित्त वर्ष 2017-18 में उसका कुल व्यय 2,033.37 करोड़ रुपए
हालांकि जारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य तिमाही में कंपनी ने 2,571.83 करोड़ रुपए का राजस्व कमाया (Earned revenue) , जो इस साल पहले की समान तिमाही के 2,079.52 करोड़ रुपए के मुनाफे से 23.67 प्रतिशत ज्यादा है। इस दौरान कंपनी का कुल व्यय (Company's total expenditure) 23.71 प्रतिशत बढ़कर 2,515.54 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2017-18 में उसका कुल व्यय 2,033.37 करोड़ रुपए रहा था। इसमें विमान ईंधन (Fuel) के मद में होने वाले खर्च में 33 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि हुई है। यह 296.50 करोड़ रुपए से बढ़कर 400.49 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications