कॉग्निजेंट (Cognizant) अगले साल आने वाले एंट्री लेवल (Entry level) इंजीनियरों (Engineers) को 18 फीसदी की बढोतरी के साथ पैकेज देगी।
नई दिल्ली: कॉग्निजेंट (Cognizant) अगले साल आने वाले एंट्री लेवल (Entry level) इंजीनियरों (Engineers) को 18 फीसदी की बढोतरी के साथ पैकेज देगी। जी हां आईटी क्षेत्र (IT area) की दिग्गज कंपनी कॉग्नीजेंट (Company cognizant) का देश में तेजी से विस्तार हो रहा है और जल्द ही इसमें काम करने वालों की संख्या 2 लाख का आंकड़ा पार कर जाएगी। कॉग्नीजेंट (Cognizant)अब एंट्री-लेवल इंजीनियर्स (Entry-level engineers) को अब अगले साल से 18 फीसदी अधिक सैलरी पैकेज (Salary package) देगी।

इस बात की जानकारी इंडस्ट्री सोर्सेज (Industry Sources) से मिली है। सोर्सेज के मुताबिक जून 2020 में इंजीनियरिंग कॉलेजे (Engineering Colleges) से निकलने वाले लोगों को अब कॉग्निजेंट 4 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर (Annual Package Offer) करेगी। इस समय यह पैकेज 3.38 लाख रुपये सालना है। कॉग्निजेंट (Cognizant) अगले साल का ऑफर लेटर देने के लिए इस साल अगस्त-सितंबर के करीब कॉलेज कैंपसों में जाएगी।
ग्रेजुएट्स की सैलरी पैकेज बढ़ाने का फैसला
हालांकि इस बात से भी अवगत करा दें कि सैलरी पैकेज (Salary package) बढ़ाने की खबर की पुष्टि करते हुए कॉग्निजेंट (Cognizant) के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी पहले ही अधिक सैलरी पैकेज ऑफर (Salary package offers) कर रही है। वहीं कंपनी प्रवक्ता ने कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजीज (Digital technologies) में प्रीमियम स्किल्स के आधार पर कई लोगों को अधिक सैलरी पैकेज (Salary package) दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि अब अधिकतर कॉलेजों में डिजिटल टेक्नोलॉजीज (Digital technologies) को पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है इसलिए कंपनी ने एंट्री-लेवल (Company entry level) के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स (Engineering Graduates) की सैलरी पैकेज बढ़ाने का फैसला किया है।
एंट्री-लेवल के इंजीनियर को 3.30-3.60 लाख रुपये का सैलरी पैकेज ऑफर
बता दें कि सैलरी पैकेज (Salary package) बढ़ाने की खबर की पुष्टि करते हुए कॉग्निजेंट ने कहा कि कंपनी अपने कर्मियों की स्किल्स बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही है। प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल कंपनी ने करीब 1.5 लाख कर्मियों की डिजिटल क्षमता (Digital capacity) बढ़ाया है। कॉग्निजेंट (Cognizant) के रेवेन्यू का 33 फीसदी हिस्सा डिजिटल सॉल्यूशंस (Digital Solutions) से आता है। वहीं प्लेसमेंट ऑफिसर्स के मुताबिक कॉग्निजेंट (Cognizant)हर साल करीब 15-20 हजार फ्रेशर्स को जॉब देती है। इस समय एंट्री-लेवल (Entry-level) के ग्रेजुएट इंजीनियर (Graduate Engineer) को 3.30-3.60 लाख रुपये का सैलरी पैकेज ऑफर (Salary package offers) किया जाता है। पिछले तीन वर्षों से कॉग्निजेंट (Cognizant)ने आईआईटीज (IITs) से करीब 500 लोगों को जॉब ऑफर दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications