आने वाला महीना आपके लिए बहुत कुछ लेकर आ रहा है। जी हां 1 जून 2019 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिसका आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर बड़ा असर होगा।
नई दिल्ली: आने वाला महीना आपके लिए बहुत कुछ लेकर आ रहा है। जी हां 1 जून 2019 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिसका आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर बड़ा असर होगा। ये बदलाव बैंक (Bank) , पेट्रोल (Petrol), रसोई गैस (kitchen gas)और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं। RBI की ओर ऑनलाइन पैसों के लेन-देन (Digital transaction) से जुड़ा नया नियम लागू हो जाएगा। वहीं, रसोई गैस की कीमतें तय होंगी। इसके साथ ही, RBI की क्रेडिट पॉलिसी (Credit policy) आएगी। जिसमें ब्याज दरों पर फैसला होगा। माना जा रहा है कि ब्याज दरें (Interest Rate) घट सकती है। ऐसे में आपकी जेब पर बोझ घट जाएगा। वहीं, घर का खर्च चलाने वालों पर भी इन बदलावों का असर होगा। 1 जून 2019 से आपके जीवन में 7 ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर आपकी जेब पर असर डालेंगे।
रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो सकता
हर महीने की तरह 1 जून से रसोई गैस सिलेंडर (Kitchen gas cylinder) की नई कीमतें जारी होगी। इससे पहले 1 मई को रसोई गैस की कीमतों (LPG prices) में बढ़ोतरी हुई थी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies) ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG cylinders) के दाम मई में 28 पैसे बढ़ाएं थे। तो वहीं, गैर-सब्सिडी (Non subsidy) वाले सिलिंडर की कीमत 6 रुपए बढ़ी थी।
आपकी EMI कम हो सकती
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) (RBI) की ओर से ब्याज दरों में कटौती का फिर से ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि आरबीआई () की द्विमासिक नीति (Bi-monthly policy) की घोषणा 6 जून 2019 को होगी। दरों में कटौती से आम लोगों को सस्ती दरों पर कर्ज मिल सकेगा। औद्योगिक जगत की तरफ से सस्ती दरों पर कर्ज की मांग की जा रही है। वहीं, नई सरकार मैन्यूफैक्चरिंग (Government manufacturing) को बढ़ावा देने के लिए निर्माण की लागत को कम करना चाहती है। ऐसे में, 6 जून को आरबीआई (RBI) की तरफ से दरों में कटौती की संभावना दिख रही है।
पैसों के लेन-दने से जुड़ा नियम बदलेगा
जानकारी दें कि 1 जून से RTGS ट्रांजैक्शन (Transaction) का समय शाम 6 बजे तक होगा। RTGS ट्रांजैक्शन (प्रारंभिक कट-ऑफ) के लिए समय 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक बढ़ाया गया है। फिलहाल RTGS में ट्रांजैक्शन (Transaction) सप्ताह के दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक और शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होती है। अब RTGS के जरिए कम से दो लाख रुपये भेजे जाते हैं। अधिक से अधिक रकम भेजने की कोई लिमिट (Limit) नहीं है। RBI के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2019 में RTGS के जरिए 112 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया।
GST आपदा टैक्स केरल में होगा लागू
बीते साल केरल (Kerala) में आई भयंकर बाढ़ से राज्य के ज्यादातर हिस्से बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। राज्य के पुनर्निर्माण के लिए राज्य कर विभाग 1 जून से एक फीसदी अतिरिक्त टैक्स (Extra tax) लगाने जा रहा है। यह टैक्स 5 फीसदी से अधिक जीएसटी स्लैब (GST Slab) वाले सभी आइटम्स (Items) पर लगाया जाएगा। हालांकि जानकारी के मुताबिक 1 जून 2019 से अगले दो साल तक के लिए यह सेस एक फीसदी की दर से वसूला जाएगा।
नहीं मिलेगा पेट्रोल बिना हेलमेट के
1 जून से बिना हेलमेट (Without helmet) लगाए दोपहिया वाहन चलाने वालों को पेट्रोलपंप (Petrol pump) पर पेट्रोल नहीं मिलेगा। हालांकि यह नियम सिर्फ उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा (Noida and Greater Noida) के लिए लागू होगा। बता दें कि सड़क सुरक्षा (road safety) के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
बसों में लगेंगे पैनिक बटन
जानकारी दें कि महिलाओं की सुरक्षा (safety of women) को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स (Public transport vehicles) में पैनिक बटन (Panic button) लगाने का नियम लागू किया है। डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की बसों में पैनिक बटन लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। आपको बता दें कि दिल्ली में अगले महीने से नई बसों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
महंगा हुआ आर्मी कैंटीन से कार खरीदना
अब अगर आप कैंटीन से कार खरीदने की सोच रहे हैं तो 1 जून से इसकी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दरअसल, व्हीकल्स पर सीएसडी CSD कैंटीन के खर्च को कम करने के लिए सेना ने नया नियम प्रस्तावित किया है, जिसके तहत सैन्य अधिकारी 12 लाख तक का वाहन (जीएसटी हटाकर) कैंटीन से खरीद सकेंगे। वहीं नए नियम के तहत अधिकारी हर 8 साल में एक ही बार कार खरीद सकेंगे और उसमें भी कार के इंजन की क्षमता 2500 सीसी से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी तरह सेना के जवान अपनी सेवा के दौरान सिर्फ एक बार कार खरीद सकेंगे और रिटायरमेंट के बाद जीएसटी मिलाकर 6.5 लाख रुपये तक की कार खरीद पाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications