शुक्रवार को मोदी सरकार (Modi government) के दूसरे कार्यकाल की पहली बैठक हुई।
नई दिल्ली: शुक्रवार को मोदी सरकार (Modi government) के दूसरे कार्यकाल की पहली बैठक हुई। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक (Cabinet meeting) में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी है। इसमें से एक छोटे कारोबारियों को पेंशन (Pension to small businessmen) देने की स्कीम (Scheme) है। छोटे दुकानदार (Small shopkeeper) और कारोबारियों (Businessmen) के लिए नई सामाजिक सुरक्षा योजना (Social security scheme) शुरू करने को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत 60 वर्ष की उम्र के बाद छोटे कारोबारियों (Small traders) को कम से कम 3,000 रुपए महीने की पेंशन (Pension) मिलेगी। बता दें कि वह सभी कारोबारी जिनका जीएसटी (GST) के तहत सालाना टर्नओवर (Annual turnover) 1.5 करोड़ रुपये से कम है, इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। देश भर के कारोबारियों के अखिल भारतीय संगठन कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इससे व्यापारी समुदाय (Business community) के प्रति प्रधानमंत्री की चिंता के बारे में पता चलता है।
पहली बैठक में मोदी सरकार ने किया बड़ा फैसला
जानकारी दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल (central cabinet) की बैठक में चुनाव घोषणापत्र के इस वादे को पूरा करने का फैसला लिया गया। मोदी 2.0 की इस योजना का लाभ देश के तीन करोड़ से अधिक खुदरा कारोबारी और दुकानदारों (Retailers and shopkeepers) तथा स्वरोजगार करने वाले लोगों को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union Minister Prakash Javadekar) ने कहा कि अगले तीन साल के दौरान करीब पांच करोड़ दुकानदारों के इस योजना से जुड़ने की उम्मीद है।
कारोबारी पेंशन योजना का लाभ
केंद्रीय कैबिनेट (Central cabinet) ने छोटे कारोबारियों (Small traders) के लिए नई सामाजिक सुरक्षा योजना (Social security scheme) शुरू करने को मंजूरी दी है जिसके तहत 60 वर्ष की उम्र के बाद छोटे कारोबारी कम से कम 3,000 रुपये मासिक पेंशन (Monthly pension) के हकदार होंगे जानकारी दें कि जिनका जीएसटी (GST) के तहत सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये से कम है। वहीं 60 वर्ष की उम्र पार होने के बाद कारोबारी या उसका परिवार कम से कम 3000 रुपये मासिक पेंशन (Monthly pension) का हकदार होगा। आपको बता दें कि डेढ करोड़ रुपये सालाना से कम रकम का कारोबार करने वाले सभी दुकानदार, स्वरोजगार (Shopkeeper, self-employed) करने वाले लोग और खुदरा कारोबारी (Retail business) , जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, वह सभी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
कहां करना होगा अप्लाई
बता दें कि योजना (Yojana) का लाभ उठाने के लिए 18-40 वर्ष आयु वर्ग के कारोबारियों को इस योजना में खुद को पंजीकृत (Registered themselves) कराना होगा। योजना का लाभ उठाने के लिए कारोबारी को अपनी तरफ से कुछ अंशदान जमा (Contribution deposit) कराना होगा और सरकार भी अपनी तरफ से उतना ही अंशदान कारोबारी (Contribution businessman) के खाते में जमा (Credit to account) कराएगी। कारोबारी को इसके लिए देशभर में फैले 3.25 लाख कॉमन सर्विस केंद्रों (Common service centers) के जरिये खुद को पंजीकृत कराना होगा। योजना के तहत 3 साल में देशभर से करीब 5 करोड़ छोटे कारोबारियों (Small traders) को पंजीकृत किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications