नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी (GST) व्यवस्था को जिस तेजी के साथ केन्द्र की मोदी सरकार ने लागू किया है, उसी तेजी के साथ इसकी मॉनिटरिंग भी कर रही है। यही कारण है कि राज्यों की तुलना में केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों (Central GST officials) ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (Input tax credits) की चोरी को रोकने में बेहतर काम किया है। दरअसल जीएसटी (GST) के तहत बहुत से कारोबारी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने के लिए नकली चालान लगाने का काम कर रहे हैं। ऐसे मामलों को पकड़ने में केंन्द्र ने राज्यों से ज्यादा काम किया है।

मोदी सरकार ने कितने मामले पकड़े
राज्यों ने ऐसे कुल 225 मामलों को पकड़ा है, जबकि केंद्रीय जीएसटी के अधिकारियों (Central GST officials) ने ऐसे कुल 396 मामले पकड़े हैं, जिससे पता चलता है कि वे जीएसटी (GST) अनुपालन लागू करने में बेहतर हैं।
मासिक बुलेटिन में दी जानकारी
जीएसटी परिषद सचिवालय (GST Council Secretariat) ने मई के अपने मासिक बुलेटिन में कहा, "कर चोरी रोकने के अभियान में सीबीआईसी (Central indirect tax board) ने नकली चालान के 396 मामलों को पकड़ा है, जिसमें कुल 5,887.54 करोड़ रुपये की कर चोरी की कोशिश की जा रही थी। वहीं, सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा ऐसी ही कार्रवाई में 225 मामले पकड़े गए हैं, जिनसे कुल 1,314.77 करोड़ रुपये के कर चोरी की कोशिश की जा रही थी।" जीएसटी निकाय (GST body) ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी कि नकली चालान को पकड़ने की कार्रवाई किस अवधि में की गई।
जीएसटी (GST) पर जानकार की राय
एक कर विशेषज्ञ (Tax expert) का कहना है कि कर चोरी पकड़ने का तंत्र हमेशा से केंद्र सरकार के पास बेहतर रहा है। राजस्व मंत्रालय ने कहा, "आयकर विभाग (income tax) और जीएसटी (gst) की प्रणालियों के आपस में जुड़ने के बाद नकली चालान बनाकर कर चोरी करना काफी कठिन हो जाएगा। दोनों विभाग के बीच डेटा साझा करने की प्रणाली पर काम चल रहा है।"
यह भी पढ़े : GST : कारोबारी ऐसे पाएंगे 3000 रुपये की पेंशन, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications