फोर्ब्स द्वारा 80 धनी महिलाओं की लिस्ट जारी की गई। जिसमें तीन भारतीय मूल की महिलाएं भी शामिल है।
नई दिल्ली: फोर्ब्स द्वारा 80 धनी महिलाओं की लिस्ट जारी की गई। जिसमें तीन भारतीय मूल की महिलाएं भी शामिल है। बता दें कि इन महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र काफी नाम कमाया है। इस बात से भी अवगत करा दें कि इन महिलाओं ने न सिर्फ नये कारोबार खड़े किए बल्कि इनसे अपार संपत्ति भी अर्जित की।

फोर्ब्स की सूची 'अमेरिका'ज रिचेस्ट सेल्फ मेड वीमन 2019' में कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जयश्री उल्लाल, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में परामर्श देने वाली तथा आउटसोर्सिंग सुविधाएं देने वाली कंपनी सिंटेल की सह-संस्थापक नीरजा सेठी और स्ट्रीमिंग डेटा प्रौद्योगिक कंपनी कंफ्लुएंट की मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं सह-संस्थापक नेहा नरखेड़े को शामिल किया गया है।
पहले नबंर पर एबीसी सप्लाई की चेयरपर्सन डिएन हेंड्रिक्स
जानकारी दें कि इस सूची में शीर्ष पर एबीसी सप्लाई (ABC Supply) की चेयरपर्सन डिएन हेंड्रिक्स हैं। इनके पास सात अरब डॉलर की संपत्ति है। उल्लाल सूची में 18वें स्थान पर हैं। वहीं उनके पास अरिस्टा के शेयरों की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 1.40 अरब डॉलर की संपत्ति है। बता दें कि फोर्ब्स का कहना हैं कि लंदन में पैदा हुई थी। और तो भारत में पली-बढ़ी उल्लाल अब अमेरिका की पारिवारिक कार्यकारियों में से एक सबसे धनी हैं।
जानकारी दें कि इस सूची में 23वें स्थान पर नीरजा सेठी ने जगह बनाया हैं। नीरजा सेठी ने अपने पति के साथ मिलकर सिंटेल की स्थापना की थी। उनके पास अभी एक अरब डॉलर की संपत्ति है। जबकि सूची में 60वें स्थान पर नरखेड़े हैं और उनके पास 36 करोड़ डॉलर की संपत्ति है।
बात करें 10वें स्थान की तो इस सूची में ओपरा विनफ्रे हैं, और तो फेसबुक की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शेरिल सैंडबर्ग 12वें स्थान पर , 23वें स्थान पर रियलिटी स्टार काइली जेनर, 29वें स्थान पर फैशन डिजायनर टोरी बर्च, 37वें स्थान पर पॉप स्टार रिहाना, 39वें स्थान पर मैडोना, 51वें स्थान पर बियोंसे, 56वें स्थान पर लेखिका डैनिएल स्टील, 63वें स्थान पर टीवी कलाकार एलेन डीजेनेरेस और 80वें स्थान पर टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स जैसी हस्तियां भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications