नई दिल्ली। काले धन पर लगाम लगाने और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार इस बजट में कड़ा कदम उठा सकती है। अगर मिल रही जानकारियों को सही माना जाए तो सरकार रह वित्तीय वर्ष में 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश निकालने वालों पर टैक्स लगा सकती है। अगर ऐसा होता है तो बड़े लेन देन लोग डिजिटल रूप में करेंगे, जिससे सिस्टम में नगदी का प्रचलन कम होगा और काले धन पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी।

अगर सूत्रों से मिल रही जानकारी को सही माना जाए तो सरकार एक तय सीमा से ज्यादा बैंक से पैसा निकालने के लिए आधार नबंर से उसे प्रमाणित करने का तरीका ला सकती है। अगर ऐसा होता है तो एक तो लोग भारी मात्रा में नगदी नहीं निकालेंगे और अगर निकालते भी हैं तो इसको ट्रैक करना आसान होगा। क्याोंकि अगर ऐसी बड़ी निकासी में आधार नबंर से होगी तो यह उस व्यक्ति के आयकर रिटर्न से मैच कराना आसान हो जाएगा। ऐसा होने से आयकर की चोरी रुकेगी वहीं ज्यादा से ज्यादा लोग डिजिटल पेमेंट का रुख करेंगे। हालांकि सरकार ने अभी तक ऐसा करने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है, लेकिन ऐसे करने के विभिन्न तरीकों पर विचार जरूर किया जा रहा है। हालांकि अभी यह शुरुआती दौर में ही है और इस पर कोई अंतिम फैसला नहींं लिया गया है। अभी भी 50 हजार रुपये से ज्यादा के जमा और कैश निकासी पर पैन नंबर देना होता है।
एक अधिकारी के अनुसार देश में अधिकांश व्यक्तियों और व्यवसायों को 10 लाख रुपये से अधिक की साल भर में कैश निकासी की जरूरत नहींं पड़ती है। इसी के चलते सरकार चाह रही है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे गैर जरूरत वाले अगर भारी मात्रा में कैश निकालते हैं तो उन पर लगाम लगाई जा सके। इसके अलावा 10,000 रुपये से अधिक का पेमेंट बड़ी कंपनियां चेक या ऑनलाइन तरीके से ही कर रही हैं।
वहीं इससे पहले डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए आरबीई ने पिछले सप्ताह ही निफ्ट और आरटीजीएस पर शुल्क हटा लिया है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड और एटीएम कार्ड पर शुल्क की भी समीक्षा के एक कमेटी का भी गठन कर दिया है। इससे भी गैर नकद लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें : बैंक में 1 लाख से ज्यादा जमा वाले रहें सावधान, जान लें ये नियम
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications