नई दिल्ली। इंडियामार्ट डॉटकाम चलाने वाली कंपनी इंडियामार्ट लिमिटेड ने 19 जून को ऐलान किया है कि वह अपना इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लेकर पूंजी बाजार में 24 जून को आ रही है। कंपनी निवेशकों के लिए 48.8 लाख शेयर जारी करेगी। 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले ये शेयर 970 रुपये से लेकर 973 रुपये के प्राइस बैंड पर जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ में 26 जून 2019 तक निवेश का मौका रहेगा।

कितना पैसा जुटा सकती है कंपनी
अगर आईपीओ के प्राइस बैंड की बात की जाए तो अपर प्राइस बैंड पर कंपनी 475.5 करोड़ रुपये जुटा सकती है। कंपनी के शेयर मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में लिस्ट कराए जाने की योजना है। इंडियामार्ट के इस आईपीओ का प्रबंधन आईसीआईसीआई सिक्यॉरिटीज, एडेलविस फाइनैंशल सर्विसेज और जेफरीज कर रही हैं। लाइवमिंट की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
प्रमोटर बेच रहे हिस्सेदारी
इंडिया मार्ट के प्रमोटर दिनेश चंद्र अग्रवाल और बृजेश अग्रवाल अपने हिस्से के 14 लाख शेयर इस आईपीओ के माध्यम से बेच रहे हैं। इस कंपनी में निवेश करने वाले मौजूदा निवेशकों में वेंचर कैपिटल इन्वेस्टर्स इंटेल कैपिटल, एमेडिस कैपिटल पार्टनर्स और कोना कैपिटल भी अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।
कंपनी का क्या है कारोबार
इंडियामार्ट देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन बीटूबी मार्केट कंपनी है। केपीएमजी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017 में ऑनलाइन बीटूबी क्लासिफाइड्स में इसकी हिस्सेदारी 60 फीसदी के लगभग थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में 429 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया और 46 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
यह भी पढ़ें : पत्नी से 10 हजार उधार लेकर शुरू कंपनी, बना दिए 2.5 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications