नई दिल्ली। एचडीएफसी ने 1,347 करोड़ रुपये में अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है। एचडीएफसी अपनी ग्रुप कंपनी एचडीएफसी अर्गो जनरल इंश्योरेंस में अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंस का विलय करेगी। एचडीएफसी ने म्युनिख हेल्थ इंश्यारेंस में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण अपोलो हॉस्पिटल्स समूह और म्युनिख हेल्थ से खरीदा है।

सौदे के तहत एचडीएफसी 1,336 करोड़ रुपये में 50.8 प्रतिशत हिस्सेदारी अपोलो हॉस्पिटल्स समूह से और 0.4 प्रतिशत हिस्सेदारी कंपनी के कर्मचारियों से 10.84 करोड़ रुपये में खरीदेगी।
एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने बताया कि जर्मनी की इंश्योरेंस कंपनी म्यूनिख हेल्थ संयुक्त उद्यम को समाप्त करने के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज एंड अपोलो एनर्जी को 294 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।
उन्होंने बताया कि विलय के बाद 308 शाखाओं एवं 10,807 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ साधारण बीमा उद्योग में एचडीएफसी अर्गो जनरल इंश्योरेंस की हिस्सेदारी 6.4 प्रतिशत हो जाएगी। पारेख ने उम्मीद जताई कि अगले महीने तक अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस विलय के बाद कर्मचारियों को बनाए रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें : एलआईसी : बस एक बार दें प्रीमियम, हरदम चलता रहेगा बीमा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications