आईटी कंपनी इंफोसिस ने पिछले दो साल में यानी अप्रैल, 2017- मार्च, 2019 के बीच अमेरिका में 9,000 से अधिक स्थानीय लोगों को नौकरी पर रखा है।
नई दिल्ली: आईटी कंपनी इंफोसिस ने पिछले दो साल में यानी अप्रैल, 2017- मार्च, 2019 के बीच अमेरिका में 9,000 से अधिक स्थानीय लोगों को नौकरी पर रखा है। बता दें कि इंफोसिस ने 10,000 अमेरिकी स्थानीय लोगों को नौकरी पर रखने का टार्गेट सेट किया था। ऐसे में ये आकंडा कंपनी द्वारा अपने लक्ष्य को पूरा करने के काफी करीब है। जानकारी दें कि इंफोसिस का कहना हैं कि इससे कंपनी को अपने कारोबारी ढांचे को मजबूत बनाने में मदद मिली है। कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) यूबी प्रवीण राव ने कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में कहा कि अप्रैल, 2017 से मार्च, 2019 के बीच हमने 9,100 लोगों को नौकरी पर रखा है। इससे हमें अपने कारोबारी मॉडल को मजबूत बनाने में मदद मिली और अब हम टैलेंट के लिए वीजा पर कम निर्भर हैं।

10,000 स्थानीय लोगों को नौकरी देगी
इस बात से भी अवगत करा दें कि जबकि मई, 2017 में इंफोसिस ने ऐलान किया था कि वह अगले दो साल में अमेरिका में चार टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सेंटर की स्थापना करेगी। वहीं 10,000 स्थानीय लोगों को नौकरी देगी। बेंगलुरु स्थित कंपनी इंफोसिस कई अन्य कंपनियों की तरह अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई जैसे प्रमुख बाजारों में वीजा नियमों को कड़ा किये जाने के बाद स्थानीय लोगों की अधिक नियुक्ति कर रही है।
कंपनी का कारोबार 19.1 फीसदी बढ़कर 21,539 करोड़ रुपये
बता दें कि इंफोसिस की मार्च 2019 में समाप्त तिमाही के मुताबिक उत्तरी अमेरिका उसका सबसे बड़ा बाजार है। उसके कारोबार में इस क्षेत्र का 61.2 फीसदी हिस्सा है। इसके बाद यूरोप का 24 फीसदी, बाकी ग्लोबल शेयर 12.5 फीसदी और भारत का 2.3 फीसदी उसके कुल कारोबार में हिस्सा है। मार्च 2019 में समाप्त तिमाही में कंपनी का कारोबार 19.1 फीसदी बढ़कर 21,539 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान उसके कुल कर्मचारियों की संख्या 2.28 लाख रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications