शनिवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: शनिवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल 11 पैसे और डीजल के दाम में 10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। पिछले 3 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 21 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

वहीं आईओसीएल से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 10 पैसे, 11 पैसे और 12 पैसे लीटर की बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल का भाव क्रमश: 11 पैसे, 10 पैसे और 11 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है।
चार बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
जी हां इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 70.28 रुपये, 75.97 रुपये, 72.54 रुपये और 73.01 रुपये प्रति लीटर भुगतान करना पड़ रहा है। वहीं चारों महानगरों में ग्राहकों को डीजल के लिए क्रमश: 64.11 रुपये, 67.22 रुपये, 66.03 रुपये और 67.81 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव
जानकारी दें कि शुक्रवार को विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लाल निशान में कारोबार होते हुए देखा गया था। ब्रेंट क्रूड में 66.50 डॉलर प्रति बैरल के करीब और डब्ल्यूटीआई (डब्लूटीआई) क्रूड में 58.20 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कच्चा तेल जुलाई वायदा 15 रुपये की नरमी के साथ 4,099 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications