दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग भारत में लगभग 1,000 लोगों की छंटनी करने वाली है।
नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग भारत में लगभग 1,000 लोगों की छंटनी करने वाली है। चीन की कंपनियों के साथ चल रही वर्चस्व की लड़ाई के कारण सैमसंग को स्मार्टफोन के दाम घटाने पड़े हैं, जिससे उसका मार्जिन और प्रॉफिट कम हुआ है। यह जानकारी तीन सीनियर इंडस्ट्री एग्जिक्यूटिव्स ने दी। जानकारी दें कि भारत में रेवेन्यू के मामले में सबसे बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल फोन कंपनी सैमसंग के लिए नौकरियों में कटौती लागत घटाने की योजना का हिस्सा है। कंपनी टेलिकॉम नेटवर्क डिवीजन में पहले ही 150 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है।

इन बजहों से हो रहा है ऐसा
सैमसंग स्मार्टफोन और टीवी की ऑनलाइन बिक्री पर लड़खड़ा गया है। Xiaomi और OnePlus जैसे ब्रांड्स ने 2016 के बाद से इस चैनल के माध्यम से तेजी से वृद्धि देखी है और इसी तरह की कहानी 2017 के अंत से टेलीविजन सेगमेंट में देखी गई थी। वर्तमान में ऑनलाइन चैनल कुल स्मार्टफोन बिक्री का 40% और भारत में कुल टेलीविजन बिक्री का 30% है।
सैमसंग इंडिया की समस्याएं 2017-18 से ही शुरू
जानकारी दें कि छंटनी सेल्स, मार्केटिंग, आरऐंडडी और मैन्युफैक्चरिंग डिपार्टमेंट्स के साथ सपॉर्ट फंक्शन्स जैसे फाइनैंस, ह्यूमन रिसोर्स और कॉर्पोरेट रिलेशंस से भी होगी। इस प्रक्रिया के लिए सैमसंग के सोल स्थित हेडक्वॉर्टर की मंजूरी मिल गई है। कंपनी अब भारत में रेवेन्यू से ज्यादा प्रॉफिट ग्रोथ पर फोकस करना चाहती है। सैमसंग इंडिया ने अप्रैल से हायरिंग पर रोक लगा रखी थी। सैमसंग इंडिया की समस्याएं 2017-18 में शुरू हुईं, जब इसने पहली बार शुद्ध लाभ में गिरावट की सूचना दी। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) के नवीनतम खुलासे के अनुसार, वित्त वर्ष 18 में कंपनी का शुद्ध लाभ 10.7% घटकर 3,712 करोड़ रुपये रहा, जबकि कुल आय 61,065 करोड़ रुपये की समान गति से बढ़ी।


Click it and Unblock the Notifications