अगर आप भी वोडाफोन के ग्राहक है तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। जी हां वोडाफोन ने अपने 139 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज में बड़ा बदलाव किया है।
नई दिल्ली: अगर आप भी वोडाफोन के ग्राहक है तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। जी हां वोडाफोन ने अपने 139 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी के इस प्लान में पहले 5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलते थे। जिसमें प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान को जरिए कंपनी भारती एयरटेल के 148 रुपये के प्लान को टक्कर देती है। अब इस प्लान में वोडाफोन ने बदलाव किया है। अब इस प्लान में 3GB डेटा मिलेगा।

एयरटेल का 148 रुपये का प्लान भी है खास
आपको बता दें एयरटेल के नए 148 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग के साथ डेली फ्री 100 एसएमएस ऑफर किया जा रहा है। 28 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स को कुल 3GB इंटरनेट डेटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान को सबस्क्राइब कराने वाले यूजर्स को एयरटेल टीवी का फ्री सबस्क्रिप्शन मिलेगा जहां वे 350 से ज्यादा लाइव चैनल के साथ ही अपनी पसंद के विडियो कॉन्टेंट का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस प्लान में विंक म्यूजिक का फ्री ऐक्सेस ऑफर किया जा रहा है।
वोडाफोन के ये ऑफर
बता दें कि वोडाफोन के पास पहले से इस रेंज में कई दूसरे प्रीपेड प्लान हैं। वोडाफोन के पास 119 रुपये, 129 रुपये और 169 रुपये वाले रिचार्ज प्लान हैं। 119 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 1GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। वहीं, 129 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1.5GB डेटा मिलता है। हालांकि, 139 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को कोई एसएमएस बेनेफिट नहीं मिलता है।
वोडाफोन का लॉन्ग टर्म प्लान भी खास
इससे पहले वोडाफोन ने 999 रुपये का लॉन्ग टर्म प्लान भी पेश किया था। इस नए प्लान में कंपनी एक साल की वैलिडिटी दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में 12GB हाईस्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलती है। इसके अलावा कंपनी रोमिंग में भी फ्री इनकमिंग और आउटगोइंग इस प्लान में देती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications