आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस के वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुनाफे में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है।
नई दिल्ली: आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस के वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुनाफे में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। जी हां इस दौरान कंपनी का मुनाफा 8131 करोड़ रुपये रहा है। जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान कंपनी को 8126 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं सालाना आधार पर मुनाफा 11 फीसदी बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 7340 करोड़ का मुनाफा हुआ था। पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 38172 करोड़ रुपये रहा है। वहीं कंपनी ने वित्त वर्ष के लिए निवेशकों को 5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है।

मुनाफा उम्मीद से बेहतर
बता दें कि टीसीएस का मुनाफा उम्मीद से बेहतर माना जा रहा है।वहीं एक्सपर्ट का अनुमान था कि तिमाही आधार पर मुनाफे में हल्की कमी देखी जा सकती है। उनका कहना था कि वेतन में बढ़ोतरी, वीजा खर्च के अलावा रुपये की मजबूती का असर नतीजों में देखने को मिल सकता है। इससे मुनाफ प्रभावित हो सकता है। हालांकि यह भी अनुमान था कि अगर नई डील मजबूत रहती है तो मार्जिन पर दबाव कम होगा।
टीसीएस का रेवेन्यू में मामूली बढ़ोत्तरी
वहीं जून तिमाही में टीसीएस का रेवेन्यू 38172 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही यानी जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी को 38010 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ था। वहीं वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में कंपनी का ईबीआईटी 9220 करोड़ रुपये रहा है। जबकि ईबीआईटी मार्जिन 24.1 फीसदी रहा है।
बीएफएसआई में हासिल की 9.2 फीसदी ग्रोथ
टीसीएस ने बीएफएसआई में 9.2 फीसदी की ग्रोथ हासिल की।
लाइफ साइंस एंड हेल्थकेयर में 18.1 फीसदी की ग्रोथ रही।
रिटेल और ईपीजी में 7.9 फीसदी की ग्रोथ रही।
कम्युनिकेशंस और मीडिया में 8.4 फीसदी की ग्रोथ रही।
टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज में 7.8 फीसदी की ग्रोथ रही।
वहीं, मैन्युफैक्चरिंग में 5.5 फीसदी ग्रोथ रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications