नई दिल्ली। मोदी सरकार ब्लैक मनी के खिलाफ सख्ती के जानी जाती है। यही कारण है कि सरकार पैन कार्ड को लेकर सख्ती कर रही है। सरकार ने आदेश दिया है कि अगर सितंबर तक लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया, तो वह इनवैलिड हो जाएंगे। इस समय देश में करीब 40 करोड़ पैन कार्ड हैं, जिनमें से केवल 18 करोड़ आधार से लिंक हैं। इसका मतलब करीब 22 करोड़ पैन कार्ड खतरे में हैं।

बढ़ाई गई है समयसीमा
पहले सरकार ने लोगों से 31 मार्च 2019 तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंग कराने को कहा था। लेकिन अंतिम समय में इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। उस समय यह समय सीमा सितंबर 2019 तक की गई थी। वहीं बिजनेस स्टैंडर्ड की एक खबर अनुसार, 1 सितंबर के बाद ऐसे लोग जो टैक्स रिटर्न के अलावा एक निश्चित ट्रांजैक्शन के लिए आधार का उल्लेख करते हैं, साथ ही उनका पैन नंबर, आधार से लिंक नहीं है तो उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट एक नया पैन कार्ड जारी कर देगा। ऐसे लोग अपना पैन नंबर ऑनलाइन डॉउनलोड भी कर सकेंगे और भविष्य में इसका उपयोग कर सकेंगे।
पैन कार्ड की सच्चाई जांचेगी सरकार
रिवेन्यू सेक्रेटरी अजय भूषण पांडे ने कहा है कि कई बार तारीख बढ़ाने के बाद भी अगर पैन कार्ड को आधार लिंक नहीं कराया जा रहा है तो यह देखना होगा कि कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं है। ऐसे में इन पैन कार्ड को तब तक के लिए ब्लॉक किया जा सकता है, जब तक इन्हें आधार से लिंक न करा लिया जाए।
बजट में आया है नया नियम
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव कियाा है कि कि देश में 120 करोड़ से अधिक आधार नंबर होने के चलते इसे ही पैन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। अब कोई भी व्यक्ति आईटीआर भरने के लिए पैन नंबर की जगह आधार का इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन इसमें एक शर्त यह है कि इसकी छूट उन्हीं को होगी जिनके पास पैन कार्ड नहीं है।
यह भी पढ़ें : PAN Card में ऑनलाइन करेक्शन का ये है प्रोसेस, जानें फीस
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications