नौकरी की तलाश में है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: नौकरी की तलाश में है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जी हां देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में वह 18,000 लोगों को नौकरी देगी। इंफोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी यूबी प्रवीण राव ने कहा कि चालू तिमाही में हम 8,000 लोगों नौकरी पर रखने के करीब हैं। जिसमें से करीब 2,500 फ्रेशर्स हैं। पूरे साल में हम करीब 18,000 लोगों को नौकरियां देंगे। जानकारी दें कि इसमें बड़ी संख्या विश्वविद्यालयों से होने वाले कैंपस प्लेसमेंट की होगी।

इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या 2.29 लाख से ज्यादा है। जानकारी दें कि बीते शुक्रवार को इंफोसिस को अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा हुआ। वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के दौरान 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ इंफोसिस ने 3,802 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। वहीं कंपनी ने 13.9 फीसदी की बढ़त के साथ 21,803 करोड़ रुपये की आय हुई।
पहली तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा
वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा, 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही के आधार पर 6.8 फीसदी घटकर 3,802 करोड़ रुपये रहा है। वहीं अगर इसकी तुलना पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही से करें तो फिर इसमें पांच फीसदी का लाभ हुआ है। कंपनी की डॉलर से होने वाली आय में 2.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई और यह 313.1 करोड़ डॉलर रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंफोसिस का एबिट 4,618 करोड़ रुपये से घटकर 4,471 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 21.4 फीसदी से घटकर 20.5 फीसदी रहा है।
कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में आय में 7.5-9.5 फीसदी वृद्धि का अनुमान
2019-20 के लिये स्थिर मुद्रा के आधार पर अपनी आय वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 8.5 -10 फीसदी कर दिया है। अप्रैल तिमाही में कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में आय में 7.5-9.5 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया था। हालांकि पहली तिमाही में कंपनी के डिजिटल कारोबार की आय 1.12 अरब डॉलर रही है जो कंपनी की कुल आय का 35.7 फीसदी है। कंपनी ने पहली तिमाही में 2.7 अरब डॉलर के बड़े डील किए हैं। कंपनी का वित्तीय परिणाम बाजार बंद होने के बाद जारी किया गया।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने कहा कि हमने 2019-20 में अच्छी शुरूआत की है। इसका कारण ग्राहकों पर हमारा निरंतर ध्यान है और हम उन पर निवेश करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आधार पर हमने हमने 2019-20 के लिये आय अनुमान 7.5-9.5 फीसदी से बढ़ाकर 8.5-10 फीसदी कर दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications