वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नए 229 रुपये वाले प्लान को पेश किया है। ये प्लान एक कॉम्बो प्लान है।
नई दिल्ली: वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नए 229 रुपये वाले प्लान को पेश किया है। ये प्लान एक कॉम्बो प्लान है। टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन ने बीते कुछ समय में अपने कई प्री-पेड प्लान्स रिवाइस किए हैं। इनमें कई प्लान डेटा सेंट्रिक हैं कुछ प्लान्स कॉलिंग के लिए हैं। जानकारी दें कि कंपनी के 500 से कम कीमत वाले प्लान्स काफी पॉप्युलर हैं। अगर आप भी 500 से कम कीमत में अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं तो वोडाफोन आपके लिए लाया है 229 रुपये का प्लान। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है।
रोजाना 2जीबी डेटा और 100 एसएमएस
यह एक बोनस कार्ड अनलिमिटेड प्लान है। ग्राहकों को इस प्लान में डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वोडाफोन के इस प्लान में अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कॉल्स के साथ रोजाना 2जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में 100 एसएमएस रोजाना मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को फ्री लीइव टीवी और मूवीज वोडाफोन प्ले ऐप पर देखने को मिलेंगी। बताना चाहेंगे कि इससे पहले कंपनी 255 रुपये का प्लान ऑफर करती थी। इस प्लान में यूजर को 229 रुपये के प्लान वाले सभी बेनिफिट्स मिलते थे। यानी 255 रुपये वाला प्लान अब कंपनी 229 रुपये में ऑफर कर रही है।
जानें कि वोडाफोन के 'फिल्मी रिचार्ज' प्लान में क्या कुछ खास
वहीं दूसरी ओर बताना चाहेंगे कि इससे पहले वोडाफोन ने 16 रुपये वाला 'फिल्मी रिचार्ज' प्लान लॉन्च किया था, जिसकी वैलिडिटी 1 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को 1 जीबी (2G/3G/4G) डेटा दिया जाएगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यूजर्स को इसमें एसएमएस या फिर टॉक टाइम का कोई बेनिफिट तो नहीं मिलेगा, लेकिन इस रिचार्ज के बाद वोडाफोन प्रीपेड यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर एक पूरी फिल्म को देख पाएंगे। आइडिया यूजर्स के लिए भी 16 रुपये वाला एक ऐसा ही प्लान मौजूद है। इसे अलावा वोडाफोन का एक 29 रुपये वाला प्लान है जिसमें यूजर्स को 500एमबी डेटा, 47 रुपये वाले प्लान में 1 दिन के लिए 3GB डेटा और 92 रुपये वाले पैक पर 7 दिन के लिए 6GB डेटा मिलता है।
एयरटेल के इस प्लान में मिलेगा रोजाना 2 जीबी डाटा
एयरटेल भी अपने सब्सक्राइबर्स को ऐसा ही एक प्लान ऑफर करती है। एयरटेल के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2जीबी डाटा प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। बेनिफिट्स के मामले में, सब्सक्राइबर्स को एयरटेल टीवी प्रीमियम का एक्सेस, 1 साल की नॉर्टन मोबाईल सिक्योरिटी, wynk म्यूजिक सब्सक्रिप्शन आदि मिलता है। वहीं, रिलायंस जियो रु198 में समान प्लान ऑफर करता है। इसमें 2जीबी डाटा प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रति दिन और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications