घर खरीदने का मन बना रहे तो यह खबर जरूर पढ़ें। अगर आपने भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदने का सोचा था, तो आपके लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: घर खरीदने का मन बना रहे तो यह खबर जरूर पढ़ें। अगर आपने भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदने का सोचा था, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदना सस्ता होने जा रहा है। प्रॉपर्टी खरीद में भारी कमी को देखते हुए ग्रेटर नोएडा जिला प्रसाशन इस वित्त वर्ष सर्किल रेट ना बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले का सीधा-सीधा असर यह होगा कि अब नोएडा में घर खरीदना सस्ता हो जाएगा। इसकी वजह से एक अगस्त से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर की रजिस्ट्री कराना 6 फीसदी सस्ता हो जाएगा। जिला प्रशासन ने ग्रुप हाउसिंग में 6 फीसदी और कमर्शियल में 25 फीसदी सरचार्ज खत्म करने का फैसला लिया है।

इस फैसलों से औद्योगिक गतिविधियों में आएगी तेजी
बता दें कि इन सभी फैसलों की जानकारी गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने दी है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रशासन के इन फैसलों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कॉमर्शियल और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी, जिसमें पिछले कुछ सालों से सुस्ती नजर आ रही थी।
चार भागों में बांटा जायेगा गौतमबुद्ध नगर
बता दें बीएन सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर को चार भागों में बांट सकते है। पहला नोएडा, दूसरा ग्रेटर नोएडा, तीसरा दादरी, और चौथा जेवर। पूरे गौतमबुद्ध नगर में सर्किल रेट अलग-अलग हो गए थे। इसलिए अब सभी जगहों पर एक रेट करने की जरूरत है। जिला मजिस्ट्रेट ने जानकारी दी की कमर्शियल प्रॉपर्टी में टारगेट के हिसाब से कम आमदनी हो रही है। वहीं, इनका डेवलपमेंट भी उम्मीद के मुताबिक नहीं था।
रेट्स में कमी की गई
नोएडा में कमर्शियल प्रॉपर्टी पर 21फीसदी सर्कल रेट घटाया गया।
नोएडा के शॉपिंग मॉल्स में एस्केलेटर्स और एसी की वजह से लगने वाला 6 फीसदी सरचार्ज हटाया गया है।
ग्रेटर नोएडा, जेवर और दारेटी सर्किल रेट में इजाफा नहीं
बिक्री बढ़ने से स्टाम्प ड्यूटी से कमाई बढ़ेगी। ध्यान देने वाली बात यह हैं कि रेट 1 अगस्त से लागू हो जाएंगे।
सस्ती होगी रजिस्ट्री
वहीं बिल्डरों ने कहा है कि नोएडा में कमर्शियल प्लाटों पर सर्किल रेट में प्रस्ताविक कटौती और आवासीय संपत्तियों पर अधिभार हटाने से गौतम बुद्ध नगर में घर खरीदारों के लिये संपत्ति की रजिस्ट्री का बोझ कम होगा। प्रदेश सरकार की इस पहल से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दारेटी और जेवर इलाकों में आवासी संपत्तियों पर रजिस्ट्री के रेटों पर प्रभाव पड़ेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications