मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अब भारत की सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर बन गई है।
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अब भारत की सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर बन गई है। जी हां रिलायंस जियो ने अपने कारोबार शुरू करने के महज तीन साल के अंदर ही 33.13 करोड़ ग्राहकों को जोड़ा। इसके साथ देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है। इतना ही नहीं जियो ने इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी वोडाफोन आइडिया को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। बता दें कि शुक्रवार को बताया कि जून 2019 में वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की तादाद घटकर 32 करोड़ रही। वहीं पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा जारी वित्तीय नतीजों के मुताबिक, उसकी सहायक कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की तादाद जून 2019 में 33.13 करोड़ रही।

वोडाफोन आइडिया देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी
जानकारी देना चाहेंगे कि ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक, मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली दूरसंचार कंपनी जियो मई में 32.29 करोड़ ग्राहकों तथा 27.80 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ एयरटेल को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी। उस वक्त एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 32.038 करोड़ और बाजार हिस्सेदारी 27.6 फीसदी थी। वहीं वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में उसके ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गई, जो मार्च तिमाही में 33.41 करोड़ पर थी।
हालांकि वोडाफोन आइडिया ने एक बयान में कहा हैं कि पिछली तिमाहियों में 'सर्विस वैलिडिटी वॉचर्स' लाने की वजह से हमारे ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गई है। जो कि वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में 33.41 करोड़ थी। वोडाफोन इंडिया तथा आइडिया सेल्यूलर के आपस में विलय के बाद वोडाफोन आइडिया 40 करोड़ ग्राहकों के साथ सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता बनकर उभरी थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications