मुकेश अंबानी अब एक और लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
मुकेश अंबानी अब एक और लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जी हां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की सूची में देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह और ओएनजीसी के प्रमुख शशि शंकर शामिल हैं। सीईओ वर्ल्ड मैग्जीन ने 2019 में दुनिया के सबसे अधिक प्रभावशाली मुख्य कार्यकारियों की सूची जारी की है। इस सूची में 10 भारतीय सीईओ शामिल हैं।

इस सूची में आर्सेलरमित्तल के चेयरमैन और सीईओ लक्ष्मी निवास मित्तल सबसे उच्च रैंकिंग वाले भारतीय सीईओ हैं। हालांकि, उनकी कंपनी को लक्जमबर्ग की कंपनी के रूप में दर्शाया गया है। इस 121 वैश्विक सीईओ की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी 49 वें, आईओसी के सिंह 69 वें और ओएनजीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शशि शंकर 77 वें स्थान पर हैं।
इस सूची में जो अन्य भारतीय सीईओ शामिल हैं, उनमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन राजेश कुमार (83 वें), टाटा मोटर्स के सीईओ, बीपीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डी राजकुमार (94 वें), राजेश एक्सपोर्ट्स के कार्यकारी चेयरमैन राजेश मेहता (99 वें), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ राजेश गोपीनाथन और विप्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आबिदअली जेड नीमचवाल (118 वें) स्थान पर हैं। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीईओ की सूची को रिट्वीट किया है।
मैग्जीन ने कहा है कि वॉलमार्ट के सीईओ डगलस मैकमिलन पहले स्थान पर हैं, जो हैरान करने वाली बात नहीं है। उनके बाद रॉयल डच शेल के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी वन ब्यूंडर और आर्सेलरमित्तल के लक्ष्मी मित्तल का नंबर है। सऊदी अरामको के सीईओ अमीन एच नासिर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। 2019 की वैश्विक सीईओ की सूची में बीपी के मुख्य कार्यकारी बॉब डुडले पांचवे, एक्सॉनमोबिल के सीईओ डेरन वुड्स छठे, फॉक्सवैगन के सीईओ हरबर्ट डिएस सातवें और टोयोटो के मुख्य कार्यकारी एकियो टोयोटो आठवें स्थान पर हैं। एपल के सीईओ टिम कुक सूची में नौवें और बर्कशलाल हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे 10 वें स्थान पर हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications