विदेशी बाजार से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू शेयर व वायदा बाजार में सोने-चांदी में नरमी बनी रही और अगले सप्ताह भी सर्राफा बाजार को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार रहेगा।
विदेशी बाजार से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू शेयर व वायदा बाजार में सोने-चांदी में नरमी बनी रही और अगले सप्ताह भी सर्राफा बाजार को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार रहेगा। आगामी सप्ताह के अंत में 30-31 जुलाई को फेड की बैठक होने वाली है। इस बैठक के अंत में बुधवार को फेड द्वारा ब्याज दर में कटौती का ऐलान किया जा सकता है। कमोडिटी विश्लेषक बताते हैं कि सर्राफा बाजार को फेड के फैसले के आने का इंतजार रहेगा।

आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर बीते शुक्रवार को सोने का अगस्त अनुबंध 1,418.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ जबकि पिछले सप्ताह के आखिरी सत्र में सोने का भाव 1,426.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। हालांकि कॉमेक्स पर चांदी के भाव में पिछले सप्ताह बढ़त रही। चांदी का सितंबर अनुबंध 16.41 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि उसके पूर्व सप्ताह में चांदी का भाव 16.195 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।
तो वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ((MCX) पर सोने का अगस्त एक्सपायरी वायदा अनुबंध 34,765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि पिछले सप्ताह सोने का भाव 35,036 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का सितंबर अनुबंध एमसीएक्स पर पिछले सत्र से 196 रुपये की कमजोरी के साथ 41,192 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।
इसके अलावा व्यापारिक स्रोतों के अनुसार, देश के सर्राफा बाजारों में, जहां सोने का भाव 36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चला गया था, सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में 36,000 रुपये से नीचे बंद हुआ। मुंबई सर्राफा बाजार में 22 कैरट शुद्धता का सोना 35,835 रुपये और 24 कैरट शुद्धता का सोना 35,985 रुपये प्रति 10 ग्राम बंद हुआ। चांदी भी मुंबई में शुक्रवार को फिसलकर 42,245 रुपये प्रति किलो पर आ गई। अब इंतजार है आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम का।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications