विप्रो के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन अजीम प्रेमजी आज रिटायर होने वाले हैं जिसके बाद से अब उनकी जगह उनके बेटे रिशद प्रेमजी अब उनका पद संभालेंगे।
आईटी कंपनी विप्रो में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। जी हां विप्रो के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन अजीम प्रेमजी आज रिटायर होने वाले हैं जिसके बाद से अब उनकी जगह उनके बेटे रिशद प्रेमजी अब उनका पद संभालेंगे। विप्रो की बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लगाई जा रही है। कंपनी ने अजीम के बेटे रिशद प्रेमजी को अगले 5 साल के लिए एग्जिक्यूटिव चेयरमैन पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 31 जुलाई से प्रभावी होगी। तो चलिए आपको रिशद प्रेमजी के बारे में थोड़ी जानकारी दे देते हैं।

आपको बता दें कि सन 2007 में रिशद विप्रो का हिस्सा बने थे। विप्रो में काम शुरू करने से पहले वो बेव कंपनी लंदन में काम करते थे। उन्होंने जीई कैपिटल के साथ भी काम किया है। रिशद प्रेमजी ने हॉवर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है। वर्ष 2014 में उन्हें वर्ल्ड इकोनमिक फोरम ने यंग ग्लोबल लीडर का अवार्ड दिया था। रिशद आईटी कंपनियों के संगठन नैस्कॉम के चेयरमैन भी हैं।
रिशद विप्रो की तरफ से चलाए जा रहे सामाजिक और शिक्षा से जुड़े कामों को भी देखते रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिशद विप्रो में यंग प्रोफेशनल्स को ज्यादा इनसेंटिव देने के पक्ष में रहते हैं। वे ऐसा करने वाली कंपनी के साथ ज्यादा बेहतर लोगों को जोड़े रखना चाहते हैं।
बता दें कि रिशद के पिता अजीम प्रेमजी का जन्म 29 दिसंबर, 1945 को हुआ था। उनके दादा भारत के जाने-माने चावल के व्यापारी थे। तो वहीं प्रेमजी का बचपन मुंबई में बीता। अजीम प्रेमजी के पिता मो. हुसैन हशम प्रेमजी भी व्यापारी थे। अजीम की मां गुल बानो ने मेडिकल डिग्री ली थी, लेकिन वह प्रैक्टिस नहीं करती थीं। हशम प्रेमजी ने महाराष्ट्र के अमलनेर में फैक्टरी लगाई थी। वहां वनस्पति तेल, साबुन आदि का प्रॉडक्शन होता था।
साथ ही प्रेमजी का परिवार गुजरात से नाता रखता है। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना भी गुजराती मुस्लिम थे। जब भारत का विभाजन हुआ, तब जिन्ना ने हशम प्रेमजी को पाकिस्तान में बसने के लिए बुलाया था। जिन्ना ने उन्हें पाकिस्तान का वित्त मंत्री बनाने की पेशकश की थी लेकिन हशम प्रेमजी ने अपनी जन्मभूमि भारत में ही रहना पसंद किया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications