आपके आप भी अगर होंडा की कार है तो यह खबर जरूर पढ़ें। होंडा कंपनी ने अपने कुछ कारों के तकाता ड्राइवर और पैसेंजर फ्रंट एयरबैग्स इनफ्लैटर्स में शिकायत पाई है।
नई दिल्ली: आपके आप भी अगर होंडा की कार है तो यह खबर जरूर पढ़ें। होंडा कंपनी ने अपने कुछ कारों के तकाता ड्राइवर और पैसेंजर फ्रंट एयरबैग्स इनफ्लैटर्स में शिकायत पाई है। जी हां होंडा ने तकाता ड्राइवर और पैसेंजर फ्रंट एयरबैग इन्फ्लेटर में खराबी के चलते 5088 अतिरिक्त कार वापस मंगाई हैं। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल 2019 में 3699 कारों को इसी खराबी के चलते रिकॉल किया था। जिन कारों को वापस बुलाया गया है, उसमें जैज, सिटी, सीआर-वी, सिविक और एकॉर्ड की प्रीवियस जनरेशन कारें शामिल हैं। कंपनी ने भारत समेत वैश्विक स्तर पर कारों को रिकॉल करने का निर्णय लिया है।

2099 कार होंडा सिटी की रिकॉल
बता दें कि लोगों की पसंदीदा कार होंडा सिटी में भी खामी पाई गयी। कंपनी ने होंडा सिटी कार की 2099 कार को वापस बुलाया है। इन्हें साल 2007 से 2013 के दौरान बनाया गया था। इसके अलावा होंडा सीआर-वी की 2577 कारों को रिकॉल किया गया है। इन कारों को 2003 से 2008 में बनाया गया था। वहीं 2003 में बनी एकॉर्ड कार की 350 यूनिट को कंपनी ने वापस बुलाया है।
ग्राहकों से नहीं लिया जायेगा कोई चार्ज
जानकारी देना चाहेंगे कि कंपनी ने साल 2006 से 2008 के दौरान मैन्युफैक्चर हुई सिविक सेडान कार की 52 यूनिट को वापस बुलाया गया है। इसके अलावा 2009 से 2012 के दौरान बनीं जैज कार की 10 यूनिट को रिकॉल किया गया है। बता दें कंपनी की तरफ से इस रिप्लेसमेंट के लिए ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों को 29 जुलाई 20019 से होंडा डीलरशिप स्टोर को जानकारी देनी होगी। वहीं कंपनी की मानें तो तकाता फ्रंट एयरबैग इनफ्लैटर एक्टिव होने पर अत्यधिक आंतरिक दबाव पैदा कर सकते हैं, जिससे एयरबैग्स इनफ्लैटर का कवर फट सकता है, और अंदर बैठे लोगों को चोट लग सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications