रेलवे की ओर से वंदे भारत एक्सप्रेस में उड़ान की तरह हॉस्पिटैलिटी सेवा शुरू की गई है।
अन्य देशों की रेल सर्विस की तरह भारतीय रेलवे भी अपने यात्रियों को सुविधाएं देने में पीछे नहीं छूट रहा। बल्कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नित-नए सर्विसेज प्रदान कर रहा है। आपको बता दें कि पिछले दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करके रेलवे ने नया कीर्तिमान स्थापित किया था। अब खबर है कि रेलवे की ओर से वंदे भारत एक्सप्रेस में उड़ान की तरह हॉस्पिटैलिटी सेवा शुरू की गई है। रेलवे ने एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। वंदे भारत में शुरू हुआ इस पायलट प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी गई है।

बता दें कि फ्लाइट की तरह इस ट्रेन में भी एयर होस्टेस और फ्लाइट स्टीवर्ड्स होंगे। आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में ट्रेन होस्टेस और स्टीवर्ड्स की नियुक्ति भी की जा चुकी है। वंदे भारत के लिए 34 कुशल ट्रेन होस्टेस और फ्लाइट स्टीवर्ड की नियुक्ति की जा चुकी है। इस बारे में आईआरसीटीसी के प्रवक्ता ने बताया है कि रेलवे, यात्रियों को प्रीमियम सुविधा मुहैया कराने के लिए लगातार काम कर रहा है।
जी न्यूज की रिर्पोट के अनुसार आमतौर पर ट्रेन में यात्रियों को खाना सर्व करने वालों को लाइसेंस्ड केटरर्स को 8,000-10,000 रुपये प्रति माह देते हैं लेकिन बेहतर सेवा देने के लिए आईआरसीटीसी इन ट्रेन होस्टेस और स्टीवर्ड्स को 25,000 रुपये प्रति माह दे रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस में इस ट्रायल सेवा को छह महीने के लिए शुरू किया गया है। यदि यह सफल होता है तो इस सेवा को अन्य ट्रेनों में भी शुरू किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना किया था। इससे पहले इसे ट्रेन -18 के नाम से जाना जाता था। वंदे भारत एक्सप्रेस को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई की ओर से 18 महीने में तैयार किया गया है। इस ट्रेन को 'मेक इन इंडिया' प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया था। ट्रेन-18 के कोच में री-जेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो 30 प्रतिशत लीटर एनर्जी इंजन है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications