देश की दो प्रमुख डीटीएच कंपनियों का इस महीने के अंत तक विलय हो सकता है।
नई दिल्ली: देश की दो प्रमुख डीटीएच कंपनियों का इस महीने के अंत तक विलय हो सकता है। जी हां देश की दो बड़ी डीटीएच कंपनियों डिश टीवी और भारती एयरटेल का इस महीने के अंत तक विलय हो सकता है। बता दें कि एस्सेल समूह के स्वामित्व में चलने वाली डिश टीवी को जल्द ही भारती एयरटेल खरीद लेगा। विलय के बाद एयरटेल डिजिटल टीवी देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी बन जाएगी। यह कंपनी टाटा स्काई और रिलायंस जियो को टक्कर देगी।

बता दें कि एयरटेल के मालिक सुनील भारती मित्तल ने इस साल मार्च में देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी डिश टीवी का विलय करने के लिए बातचीत शुरू की थी। अब यह बातचीत अपने आखिरी दौर में है, जिसकी घोषणा दोनों कंपनियां संयुक्त तौर पर इस महीने के अंत तक कर सकती हैं। पिछले साल मार्च में डिश टिवी ने वीडियोकॉन डीटीएच का अपने में विलय किया था। वहीं एयरटेल ने पिछले साल अपनी डीटीएच कंपनी को टाटा स्काई को बेचने की कोशिश की थी। हालांकि यह बातचीत सफल नहीं हो पाई थी।
डिश टीवी की बाजार में 37 फीसदी हिस्सेदारी
वहीं दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा सितंबर 2018 के आंकड़ों के मुताबिक डिश टीवी की बाजार में 37 फीसदी हिस्सेदारी है। दूसरे नंबर पर टाटा स्काई (27 फीसदी) और तीसरे नंबर पर एयरटेल डिजिटल टीवी (24 फीसदी) है। अगर यह विलय होता है तो फिर दोनों कंपनियों के पास कुल 3.9 करोड़ ग्राहक हो जाएंगे। इसके बाद कंपनी की बाजार में हिस्सेदारी बढ़कर 61 फीसदी हो जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications