जून महीने में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर गिरकर 2 प्रतिशत पर आ गई है। इसका कारण है खनन और विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन। आपको बता दें कि यह पिछले चार महीने का निम्नतम स्तर है।
जून महीने में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर गिरकर 2 प्रतिशत पर आ गई है। इसका कारण है खनन और विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन। आपको बता दें कि यह पिछले चार महीने का निम्नतम स्तर है। आधिकारिक आंकड़ों में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गयी। पिछले साल जून में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) सात प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

इससे पहले आईआईपी (IIP) की वृद्धि का निम्नतम स्तर फरवरी में 0.20 प्रतिशत रहा था। आईआईपी मार्च में 2.7 प्रतिशत, अप्रैल में 4.30 प्रतिशत और मई में 4.60 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।
तो वहीं जून महीने में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर पिछले साल के इसी महीने के 6.90 प्रतिशत की तुलना में गिरकर 1.20 प्रतिशत पर आ गयी। आपको बता दें कि पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में इस बार जून में 6.5 प्रतिशत का संकुचन देखा गया। पिछले वर्ष जून में 9.70 प्रतिशत की तेजी रही थी। बिजली उत्पादन की वृद्धि दर भी 8.50 प्रतिशत से घटकर 8.20 प्रतिशत पर आ गयी।
खनन क्षेत्र की वृद्धि दर 6.50 प्रतिशत से कम होने के साथ 1.60 प्रतिशत पर आ गयी। उपभोक्ता आधारित वर्गीकरण को देखें तो प्राथमिक वस्तुओं में 0.5 प्रतिशत की और माध्यमिक वस्तुओं में 12.4 प्रतिशत की तेजी से देखने को मिली। निर्माण संबंधी वस्तुओं में 1.8 प्रतिशत का संकुचन हुआ। विनिर्माण क्षेत्र के 23 में से आठ औद्योगिक समूहों जून महीने में सकारात्मक वृद्धि हो रही है।
इससे एक महीने पहले मैन्युफैक्चरिंग की ग्रोथ 2.5 प्रतिशत थी। हालात यह है कि मांग और उत्पादन में सामंजस्य बैठाने के लिए महिंद्रा के वाहनों का उत्पादन दो सप्ताह के लिए बंद करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यही हाल जून में उद्योगों की चाल का भी रहा है। खनन और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के खराब प्रदर्शन के कारण जून महीने में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर गिरकर दो प्रतिशत पर आ गई।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में विशेष महत्व होता है। इससे पता चलता है कि उस देश की अर्थव्यवस्था में औद्योगिक वृद्धि किस गति से हो रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications