रिलायंस यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा आने वाले सोमवार यानि 12 अगस्त को 42वें एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन किया जाना है।
नई दिल्ली: रिलायंस यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा आने वाले सोमवार यानि 12 अगस्त को 42वें एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन किया जाना है। यह बैठक मुंबई के बिरला मातुश्री सभागार में 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी आरआईएल ने एक बयान जारी कर दिया है। इस दिन कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित रिलायंस जियो गीगाफाइबर सर्विस को कॉमर्शियली लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी जियो फोन 3 भी पेश कर सकती है। बता दें कि कंपनी ने जियो ब्रांड के दोनों स्मार्ट अपनी एजीएम में ही लॉन्च किए थे। मुकेश अंबानी अब गोल्ड के कारोबार में आजमाएंगे हाथ, जानिये प्लानिंग ये भी पढ़ें

शुरुआती कीमत 500 रुपये
वहीं बीते साल रिलायंस ने अपनी एजीएम में जियो फोन 2 को लॉन्च करन के साथ जियो गीगाफाइबर की घोषणा की थी। जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस रिलायंस जियो गीगाफाइबर की देश के कई हिस्सों में टेस्टिंग चल रही है। इस प्रीव्यू में कंपनी ग्राहकों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं ले रही है। खबरों की मानें तो कंपनी रिलायंस जियो गीगाफाइबर के तीन प्लान पेश कर सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये हो सकती है।
जानें क्या मिलेगा बेनिफिट
जानकारी दें कि रिलायंस जियो गीगाफाइबर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को डबैंड-लैंडलाइन-आईपीटीवी जैसी सर्विस का बेनिफिट देगी। इनमें ग्राहकों को हाई इंटरनेट स्पीड और कॉलिंग के साथ साथ आईपीटीवी यानी इंटरनेट प्रोटोकॉल टीवी (इंटरनेट पर आधारित टीवी) देखने को मिलेंगे।इसके साथ ही कंपनी स्मार्ट होम सॉल्यूशन भी लॉन्च कर सकती है। वहीं अगर बात करें जियो फोन 3 की तो ये स्मार्टफोन जियो फोन 2 का अपग्रेड होगा।
कितनी होगी इंटरनेट की स्पीड
एफटीटीएच के तहत रिलायंस जियो गीगाफाइबर कस्टमर को 1Gbps तक की स्पीड ऑफर कर सकता है। हालांकि यह सबसे ज्यादा स्पीड होगी और इसके लिए पैसे भी ज्यादा देने होंगे। लेकिन इसकी लोअर स्पीड को कम रेट में ऑफर किया जाएगा। कुछ रिपोर्टस में दावा किया गया है कि कंपनी का बजट प्लान 50 Mbps स्पीड के साल लॉन्च हो सकता है। इस प्लान की कीमत 500 से 600 रुपये हो सकती है। कीमत और प्लान्स की विस्तृत जानकारी लॉन्च के बाद ही मिल पाएगी।
जानें क्या है जियो गीगाफाइबर
यह एक हाईस्पीड इंटरनेट सेवा है जिसके जरिए इंटरनेट के अलावा आप कॉलिंग, टीवी, डीटीएच की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। जियो गीगा फाइबर के एक कनेक्शन पर एक साथ 40 डिवाइस कनेक्ट की जा सकती हैं। ट्रायल के दौरान ग्राहकों को 100 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा दिया जा रहा है। इसके लिए कंपनी 4500 रुपए सिक्योरिटी के तौर पर ले रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications