जुलाई में बढ़े रोजगार के अवसर, नौकरी डॉट कॉम की रिर्पोट
जुलाई 2019 में देशभर में रोजगार के अवसर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस दौरान सेल्स, मार्केटिंग और आईटी सेक्टर में नई नौकरियों में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। फिलहाल, बैंकिंग क्षेत्र में नौकरियों में गिरावट देखी गई। नॉकरी डॉट कॉम के एक सर्वे के अनुसार सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट प्रोफेशनल्स की नियुक्ति में 11 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा प्रोफेशनल्स की मांग के लिहाज से अकाउंट्स में 11 फीसदी, एचआर में 10 फीसदी, मार्केटिंग में 10 फीसदी और आइटी हार्डवेयर में सात फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, प्रोडक्शन एण्ड मेंटनेंस में 10 प्रतिशत और बैंकिंग में 21 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है।
तो वहीं यदि अनुभव की बात करें तो फ्रेशर्स और मध्य श्रेणी के कर्मचारियों (शून्य से सात साल का अनुभव) के मामले में नियुक्ति 16 फीसदी बढ़ी है। इसके अलावा आठ से लेकर 12 साल तक के अनुभव वाले मध्य प्रबंधन अधिकारियों की नियुक्ति में 10 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 13 से 16 साल के अनुभव वाले वरिष्ठ प्रबंधन पेशेवरों की मांग छह फीसदी बढ़ी। साथ ही कारोबार प्रमुख की नियुक्ति में चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

आपको बता दें कि नौकरियों की वृद्धि के मामले में हैदराबाद देश में अव्वल रहा, जहां 24 प्रतिशत नौकरी बढ़ी। दिल्ली में यह 10 प्रतिशत बढ़ा। मुंबई में छह प्रतिशत, चेन्नई में 10 फीसदी और बेंगलुरु में 20 फीसद वृद्धि दर्ज की गई।
तो वहीं दिल्ली व मुंबई में आइटम सेक्टर में 27 फीसदी की वृद्धि हुई। दिल्ली में एफएमसीजी सेक्टर की नौकरियों में सात प्रतिशत की कमी आई। तीन साल तक के अनुभव वाले कर्मचारियों की मांग दिल्ली में 14 फीसदी और मुंबई में नौ फीसदी बढ़ी। पुणे में आईटी-सॉफ्टवेयर की 29 फीसदी और बीपीओ की सात प्रतिशत बढ़ी, जबकि वाहन सेक्टर की नियुक्ति में दो प्रतिशत गिरावट आई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications