रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कंपनी को 18 महीने के भीतर ऋण मुक्त करने की योजना पेश की।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कंपनी को 18 महीने के भीतर ऋण मुक्त करने की योजना पेश की। इसके तहत कंपनी अपने तेल और रसायन कारोबार में सऊदी अरामको और ईंधन खुदरा कारोबार में ब्रिटेन की बीपी को भागीदारी बिक्री कर धन जुटाएगी।
कंपनी की यहां 42 वीं वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा, हमें इस वित्त वर्ष में सऊदी अरामको और बीपी के साथ लेनदेन पूरा हो जाने की उम्मीद है। इससे कंपनी को 1.15 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद है।

ये लेनदेन से कंपनी पर कर्ज का बोझ कम होगा और अगले 18 महीने के भीतर कंपनी को कर्ज मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे पास अगले 18 महीने में कर्ज मुक्त कंपनी बनने की एक सुस्पष्ट रूपरेखा है। रिलायंस ने पिछले पांच साल में लगभग 5.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह दशक भर से अधिक एक अरब डॉलर सालाना की परिचालन आय पैदा करेगा।
अंबानी ने घोषणा की कि आने वाली कुछ तिमाहियों में उसकी दूरसंचार इकाई जियो और खुदरा क्षेत्र की इकाई रिलायंस रिटेल ग्लोबल साझेदारों को ले जाएगी। आने वाले पांच वर्षों के भीतर इन दोनों कंपनियों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम इस साल शून्य ऋण वाली कंपनी होने का लक्ष्य पूरा करेंगे। वह अपने शेयर धारकों को विश्वास दिलाते हुआ कहा कि वह उन्हें ऊंचा लाभांश, समय-समय पर बोनस जारी करने और अन्य लाभ उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पिछले साल रिलायंस ने 1,54,478 करोड़ रुपये का शुद्ध ऋण लिया था।
आपको बता दें कि आज मुकेश अंबानी ने जियो गीगा फाइबर को लेकर भी बड़ा अनाउंसमेंट किया। मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो गीगा फाइबर की सेवा 5 सितंबर 2019 से शुरू की जाएगी। 5 सितंबर की तारीख इसलिए विशेष है क्योंकि इसी दिन मुकेश अंबानी ने जियो की लॉन्चिंग की थी। जियो की तीसरी सालगिरह पर कंपनी गीगा फाइबर लॉन्च करने की तैयारी में है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications