रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) शुरू हो गई है।
नई दिन्ल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) शुरू हो गई है। बता दें कि एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) मुंबई के बिरला मातुश्री सभागार में आयोजित किया गया है। इस बैठक में आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो के 34 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हो चुके हैं। इस तरह दुनिया में जियो दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है। आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ये भी बताया कि गत वित्त वर्ष में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही है। इतना ही नहीं आज सब्सक्राइबर, प्रोफिट और रेवेन्यू के आधार पर जियो दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। मुकेश अंबानी अब गोल्ड के कारोबार में आजमाएंगे हाथ, जानिये प्लानिंग ये भी पढ़ें

रिलायंस ने 67320 करोड़ रुपये का जीएसटी चुकाया
इस दौरान उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी टैक्स पेयर कंपनी बन गई है। पिछले फाइनेंशियल में कंपनी की तरफ से 67320 करोड़ रुपये का जीएसटी और 12191 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया गया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2020 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगा।
आज की एजीएम की बड़ी घोषणाएं
- एजीएम के मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा कि सऊदी की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको आरआईएल के ऑयल एंड केमिकल बिजनेस में 20 प्रतिशत फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। सऊदी अरामको 75 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी।
- जियो हर महीने अपने साथ 1 करोड़ ग्राहकों को जोड़ने में कामयाब हो रहा है। इस मामले में वह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।
- मुकेश अंबानी ने कहा रिलायंस जियो में निवेश का काम पूरा हो गया है, जियो गीगीफाइबर के लिए अब तक 5 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
जियो गीगीफाइबर सर्विस की लॉन्च की उम्मीद
इस बात से भी आपको अवगत करा दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगीफाइबर सर्विस की लॉन्चिंग की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से नया फोन जियोफोन 3 भी लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी दें रिलायंस जियो ने गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को साल 2018 में पेश किया था। तब से ही कंपनी की तरफ से इसका देश के कुछ शहरों में ट्रायल किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications