आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं एजीएम की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई बड़े ऐलान किए।
नई दिल्ली: आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं एजीएम की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई बड़े ऐलान किए। आपको जानकर खुशी होगी कि इस दौरान सबसे बड़ा ऐलान जियो गीगाफाइबर की कॉमर्शियल लॉन्चिंग रहा। जी हां मुकेश अंबानी ने कहा कि 5 सितंबर से पूरे देश में जियो गीगाफाइबर की कॉमर्शियल सेवाएं शुरू हो जाएंगी। जानकारी दें कि 5 सितंबर से शुरू होने वाली जियो फाइबर के प्लान 100 Mbps से शुरू होंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका में इंटरनेट की स्पीड औसतन 90 Mbps होती है, लेकिन जियो के बेस प्लान में इंटरनेट स्पीड 100 Mbps होगी, जो 1 Gbps तक जा सकती है। रिलायंस बनी देश में सबसे ज्यादा जीएसटी और टैक्स देने वाली कंपनी ये भी पढ़ें
गीगाफाइबर ग्राहकों के लिए फर्स्ट डे, फर्स्ट शो की सुविधा
वहीं मौके पर मुकेश अंबानी ने जियो गीगाफाइबर सेवा की खूबियों के बारे में बताते हुए कहा कि जियो अपने प्रीमियम गीगाफाइबर ग्राहकों के लिए फर्स्ट डे, फर्स्ट शो सेवा लेकर आएगी। इस सेवा के तहत प्रीमियम गीगाफाइबर ग्राहक उसी दिन मूवी देख सकते हैं जिस दिन वह थियेटर में रिलीज होगी। हालांकि कंपनी इस सर्विस को 2020 के मध्य तक लॉन्च करेगी।
जियो फाइबर सर्विस से इंटरनेशनल कॉलिंग सबसे सस्ती
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो गीगाफाइबर की कम से कम स्पीड 100 एमबीपीएस होगी जो कि 1 जीबीपीएस तक जाएगी। इसके लिए ग्राहकों को 700 रुपए से लेकर 10000 हजार रुपए प्रतिमाह खर्च करने होंगे। यह खर्च प्लान के अनुसार होगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि ग्राहक को डाटा और कॉल में से एक के लिए ही पैसा खर्च करना होगा। वहीं जियो फाइबर सर्विस से इंटरनेशनल कॉलिंग सबसे सस्ती होगी। अमेरिका और कनाडा कॉलिंग करने के लिए अनलिमिटेड प्लान 500 रुपये प्रति महीने का होगा।
2018 में हर दो सेकेंड में एक फोन बेचा रिलायंस ने
वहीं अंबानी ने शेयरधारकों को अधिक लाभांश और बोनस देने का वायदा किया। मुकेश अंबानी ने अगले 18 महीने यानी 31 मार्च 2021 तक कर्ज मुक्त कंपनी बनने के रोडमैप के बारे में बताया। उनका कहना हैं कि पिछले साल रिलायंस रिटेल ने हर चार सेकेंड में एक टीवी और हर दो सेकेंड में एक फोन बेचा। इस बात की भी चर्चा कि गयी कि आज रिलायंस रिटेल दुनिया के 100 टॉप रिटेलर्सस में जगह बनाने वाली अकेली भारतीय रिटेलिंग कंपनी है। वहीं अगले 5 वर्षों में हमारा लक्ष्य दुनिया के टॉप 20 रिटेलर्स में शामिल होना का है।
रिलायंस जियो के एजीएम की खास बातें ये भी पढ़ें
- जिस दिन फिल्म रिलीज होगी, प्रीमियम ग्राहक उसी दिन टीवी पर देख सकेंगे।
- ब्रॉडबैंड की कीमत 700 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक होगी।
- अमेरिका और कनाडा में 500 रुपये महीने के प्लान से अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे।
- ब्रॉडबैंड के बेसिक प्लान में मिलेगी 100mbps की स्पीड।
- जियो फाइबर का कमर्शियल लॉन्च 05 सितंबर को
- जियो होलोबोर्ड के नाम से वीआर हेडसेट लॉन्च, जल्द शुरू होगी बिक्री।
- इंटरनेट ऑफ थिंग्स, शॉपिंग और एजुकेशन पर फोकस।
- सेट टॉप बॉक्स में मिलेगा वर्चुअल रियलिटी का सपोर्ट, टीवी पर ही होगी शॉपिंग।
- जबकि गेमिंग के लिए माइक्रोसॉफ्ट और टेंसेट के साथ करार, बता दें कि सभी तरह के गेमिंग कंसोल का मिलेगा सपोर्ट।
- अपने स्मार्ट टीवी पर मिलेगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा।
- वहीं ब्रॉडबैंड के साथ फ्री मिलेगा लैंडलाइन फोन।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications