अगर आप भी कार चलाने का शौक रखते है तो यह खबर जरुर पढ़ें। निसान किक्स को अब लीज यानी किराए पर लेकर चलाया जा सकता है।
नई दिल्ली: अगर आप भी कार चलाने का शौक रखते है तो यह खबर जरुर पढ़ें। निसान किक्स को अब लीज यानी किराए पर लेकर चलाया जा सकता है। निसान इंडिया ने यह सर्विस बेंगलुरू में शुरू की है। बता दें कि इसके लिए कंपनी ने जूमकार के साथ साझेदारी की है। निसान किक्स को जूमकार के लीजिंग प्रोग्राम के तहत बेंगलुरू में मंथली सब्सक्रिप्शन पैकेज लेकर चलाया जा सकेगा। एसबीआई लाया फेस्टिव सीजन ऑफर, कार और होम लोन पर मिलेगा फायदा ये भी पढ़ें

मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान्स पर चलाने की पेशकश
जबकि कस्टमर्स निसान किक्स को मिनिमम 6 माह के लिए सब्सक्राइब कर सकेंगे यानी किराए पर लेकर चला सकेंगे। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर सेल्स एंड कमर्शियल हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कार ओनरशिप के तौर-तरीकों में बड़ा बदलाव हो रहा है। शहरी युवा कार खरीदने के बजाय इसे किराए पर लेकर चलाना पसंद कर रहे हैं। हमारी जूमकार के साथ पार्टनरशिप इस डिमांड को पूरा करती है और कस्टमर्स को निसान किक्स को बेहद आकर्षक मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान्स पर चलाने की पेशकश करती है।
XE डीजल वेरिएंट हाल ही में आया है
निसान ने हाल ही में भारत में किक्स का XE डीजल वेरिएंट लॉन्च किया है। यह वेरिएंट 9.89 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। निसान किक्स पेट्रोल इंजन में भी उपलब्ध है। हालांकि डीजल और पेट्रोल दोनों के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन नहीं है। किक्स की एक्स शोरूम कीमत 9.55 लाख रुपये से शुरू है।
डीजल में 4 वेरिएंट
निसान किक्स इस वक्त डीजल में 4 वेरिएंट XE, XL, XV और XV प्रीमियम और पेट्रोल में दो वेरिएंट XL, XV में मौजूद है। यह 11 रंगों में आती है। इनमें से पर्ल व्हाइट, ब्लेड सिल्वर, ब्रॉन्ज ग्रे, फायर रेड, एंबर ऑरेंज, डीप ब्लू पर्ल, नाइट शेड सिंगल टोन कलर और फायर रेड व ओनिक्स ब्लैक, ब्रॉन्ज ग्रे व एंबर ऑरेंज, पर्ल व्हाइट व ओनिक्स ब्लैक, पर्ल व्हाइट व एंबर ऑरेंज ड्युअल टोन कलर ऑप्शन हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications