विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो बजट एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट आपके लिए बेहद आकर्षक ऑफर लाई है।
नई दिल्ली: विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो बजट एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट आपके लिए बेहद आकर्षक ऑफर लाई है। या यूं कहें कि सस्ते में विदेश हवाई सफर करने का स्पाइसजेट ने अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर पेश किया है। बता दें कि स्पाइसजेट की ये ऑफर रेड हॉट सेल के नाम से निकाला है। ध्यान रहे कि सिर्फ ऑफर सिर्फ इंटरनेशनल रूट्स के लिए है। वहीं ऑफर में शुरुआती टिकट 3999 रुपए रखा गया है। इंटरनेशनल रूट पर इतने कम दाम में टिकट ऑफर की बुकिंग शुरू हो गई हैं।

26 अगस्त से 30 अगस्त के बीच टिकट बुक करें
स्पाइसजेट रेड हॉट इंटरनेशनल सेल का किराया सिर्फ 3999 रुपए रखा गया है। ऑफर का फायदा उठाने के लिए 26 अगस्त से 30 अगस्त के बीच टिकट बुक कराई जा सकती है। ऑफर में टिकट बुक कराने वाले मुसाफिरों को 31 मार्च 2020 तक सफर करने का मौका मिलेगा।
इन रूट्स पर लागू है ऑफर
ऑफर का फायदा सिर्फ इंटरनेशनल रूट्स पर मिलेगा। इनमें चेन्नई से कोलंबो, कोलकाता और गुवाहाटी से ढ़ाका का सफर सिर्फ 3999 रुपए में होगा। वहीं, कोच्चि से माले का किराया 4299 रुपए, बैंकॉक से कोलकाता का किराया 4699 रुपए, दुबई से मुंबई का किराया 5399 रुपए, मुंबई से बैंकॉक का किराया 6899 रुपए, बैंकॉक-दिल्ली का किराया 7199 रुपए रखा गया है।
क्या हैं नियम और शर्तें
- स्पाइसजेट के इस ऑफर में सीमित सीटों के लिए बुकिंग की जाएगी।
- इसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टिकट बुक होंगे।
- जानकारी दें कि ग्रुप बुकिंग के लिए यह ऑफर मान्य नहीं होगा।
- इसके अलावा किसी दूसरे ऑफर के साथ इस ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा।
- पीक सीजन में इंटरनेश्नल फ्लाइट्स की टिकट काफी महंगी होती है। ऐसे में लोगों को ऑफर का फायदा उठाना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications