हर साल की तरह गणेश पूजा जल्द ही आने वाला है। काफी धूमधाम से इसे मनाया भी जाता है।
नई दिल्ली: हर साल की तरह गणेश पूजा जल्द ही आने वाला है। काफी धूमधाम से इसे मनाया भी जाता है। लेकिन मंदी के कारण इस साल पूजा फिकी पड़ रही है। गणपति मंडलों पर भी आर्थिक मंदी का असर अब दिखना शुरू हो गया है। जी हां और इसकी शुरूआत छोटे गणपति मंडलों की स्पांसरशिप में 25 प्रतिशत की आयी कमी में देखने को मिल रही है जबकि बड़े मंडलों पर इसका खास प्रभाव नहीं पड़ा है। बता दें कि महाराष्ट्र के मुंबई में कुल 13 हजार सार्वजनिक मंडल हैं। इसमें से कुल 3,070 बड़े मंडल हैं।

वहीं शहर भर के मंडल लोकेशन के आधार पर चार श्रेणियों में बनाए गए हैं, जो विज्ञापन दरों को तय करते हैं। बड़े गणपति मंडल, जो प्रसिद्ध हैं और ऊंचे फुटफॉल हैं, एक गेट पर विज्ञापनों के लिए 1 लाख से अधिक चार्ज करते हैं। चिंचपोकलीचा चिंतामणि के प्रवक्ता, संदीप परब ने कहा कि "लालबाग, जो गणेश चतुर्थी के दौरान उत्सव का केंद्र है, हर साल एक मंडल के लिए 10 लाख के विज्ञापन प्राप्त करता है। इस साल, यह 7-8 लाख के बीच कहीं रहेगा।
जानकारी दें कि अंधेरिचा राजा के कोषाध्यक्ष सुबोध चिटनिस ने कहा, जबकि बड़े मंडलों के लिए राशि वही है, उन्हें प्रायोजन प्राप्त करने के लिए विभिन्न कंपनियों से संपर्क करना पड़ा। "पहले, अगर कोई कंपनी पांच गेटों को प्रायोजित करती थी, तो अब वे केवल दो को प्रायोजित कर रही है। शेष के लिए, हमें किसी अन्य कंपनी से संपर्क करना पड़ रहा है। "चिटनिस ने कहा। आमतौर पर टेलीकॉम, एफएमसीजी कंपनियां और रियल एस्टेट कंपनियां मंडलों के साथ विज्ञापन करती हैं।
बृहन्मुंबई सर्वजन गणेशोत्सव समवय समिति (बीएसजीएसएस) के अध्यक्ष नरेश दहीभाकर ने शहर में गणपति मंडल के संगठन की 25% की गिरावट की पुष्टि की। उनका कहना हैं कि क्योंकि हम एक बड़े मंडल हैं, हमें अभी भी विज्ञापनदाता मिल जाते हैं। बिल्डर इस साल खर्च करने को तैयार नहीं हैं। छोटे मंडल सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। जीएसबी, किंग्स सर्कल के ट्रस्टी सतीश नायक ने कहा कि 2016 में, गणपति मंडल ने 8.15 करोड़ का संग्रह किया था। हमने पिछले साल 66,000 पूजन आयोजित किए थे। इस साल यह संख्या बढ़कर 6,000 हो सकती है। हमें अपने कुल संग्रह का केवल 20% विज्ञापनों से मिलता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications