मुकेश अंबानी ने 42वीं एजीएम में कंपनी की ब्रॉडबैंड सेवा जियो गीगाफाइबर का एलान किया था।
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी ने 42वीं एजीएम में कंपनी की ब्रॉडबैंड सेवा जियो गीगाफाइबर का एलान किया था। रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा जियो फाइबर 5 सितंबर को लॉन्च होने जा रही है। बता दें कि यह सेवा न सिर्फ ब्रॉडबैंड इंटरनेट, फिक्स्ड लाइन टेलीफोन देगी बल्कि टेलीविजन सेट-टॉप बॉक्स की सुविधा भी देगी। इतना ही नहीं, रिलायंस खास ऑफर के तहत इस सेवा को शुरुआती दो महीनों के लिए मुफ्त भी रख सकती है। हालांकि यह फायदा जियो फाइबर के प्रिव्यू कस्टमर्स को मिलेगी। जियो फाइबर के साथ कंपनी यूजर्स को 100Mbps से 1Gbps तक की स्पीड देगी।
किसी तरह का भुगतान नहीं देना होगा कस्टमर्स को
जानकारी के मुताबकि, इस स्पेशल ऑफर में कंपनी सभी जियो फाइबर प्रिव्यू कस्टमर्स को कम से कम शुरुआती दो महीनों के लिए जियो फाइबर सर्विस फ्री में देने वाली है। मतलब ये है कि जियो फाइबर-टू-द-होम सब्स्क्राइबर को जियो फाइबर के कमर्शियल लॉन्च के बाद मिलने वाली होम ब्रॉडबैंड सर्विस इस्तेमाल करने पर किसी प्रकार का भुगतान नहीं करना होगा। इतना ही नहीं ये यूजर कनेक्शन के टाइम पर दिए गए 2,500 रुपए के सिक्योरिटी डिपॉजिट को कभी भी रिफंड करा सकते हैं। रिफंड के लिए कंपनी ने इन यूजर्स के लिए कोई बाध्यता नहीं तय की है।
जियो फाइबर के प्लान की शुरुआत 700 रुपए से
इसके साथ ही जो सब्स्क्राइबर 5 सितंबर को जियो फाइबर के कमर्शियल लॉन्च होने के बाद इसे सब्स्क्राइबर कराते हैं, तो उनसे 1,500 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया जाएगा जो कि रिफंडेबल है। कंपनी जियो फाइबर के इंस्टॉलेशन चार्ज के तौर 1,000 रुपए लेगी। बता दें कि जियो फाइबर के प्लान की शुरुआत 700 रुपए से होगी। वहीं, इसका सबसे प्रीमियम प्लान 10,000 रुपए प्रतिमाह का होगा। जियो फाइबर के सब्स्क्राइबर को कनेक्शन के साथ लैंडलाइन से देशभर में फ्री कॉलिंग बेनिफिट मिलेगा।
ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
जियो फाइबर के वेलकम ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को 4K LED TV के साथ 4K सेट-टॉप बॉक्स फ्री देगी। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी सालाना बैठक में बताया कि जियो फाइबर के प्रीमियम कस्टमर को नई मूवी फर्स्ट डे फर्स्ट शो में देखने का मौका मिलेगा।
बता दें कि आप सर्विस के लिए माय जियो ऐप या https://gigafiber.jio.com/registration के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपनी लोकेशन और घर या ऑफिस एड्रेस सिलेक्ट करना होगा। साथ ही नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि डिटेल्स भी देनी होंगी। हालांकि अभी रजिस्ट्रेशन के लिए आपको किसी तरह का पेमेंट नहीं करना है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications