दो दिन की कटौती के बाद आज यानि शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दिल्ली: दो दिन की कटौती के बाद आज यानि शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शनिवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में गुरुवार को 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। वहीं, अगर डीजल के दाम की बात करे तो शुक्रवार को डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई थी। जानकारी दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पूरे देश में प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के बदले हुए रेट लागू करती हैं।

चारों महानगर में पेट्रोल-डीजल के रेट
इंडियन ऑयल की बेवसाइट के मुताबिक, आज पेट्रोल के दाम स्थिर है। गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की कटौती की गई थी लेकिन आज किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है इसलिए आज गुरुवार के दाम ही लागू होंगे। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 72.01 रुपये, 77.67 रुपये, 74.71 रुपये और 74.80 रुपये प्रति लीटर चुकाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर चारों महानगरों में ग्राहकों को डीजल के लिए क्रमश: 65.25 रुपये, 68.41 रुपये, 67.63 रुपये और 68.94 रुपये प्रति लीटर भुगतान करना पड़ रहा है।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी
शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड लाल निशान में बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड 58.46 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 55.16 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कच्चा तेल सितंबर वायदा 75 रुपये की गिरावट के साथ 3,967 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
सुबह 6 बजे तय होते हैं कीमत
आपको बता दें कि पेट्रोल डीजल की कीमत को अमेरिकी डॉलर का एक्सचेंज रेट, क्रूड ऑयल की कीमत, ईंधन की मांग और अन्य चीजें प्रभावित करती रहती हैं। जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत सुबह 6 बजे से लागू हो जाती है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications