आज सस्ता हुआ सोना और चांदी की कीमत। कमजोर मांग के कारण आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है।
नई दिल्ली: आज सस्ता हुआ सोना और चांदी की कीमत। कमजोर मांग के कारण आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने की कीमत आज 372 रुपये गिर गई है। इस गिरावट के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने का मूल्य 39,278 रुपये पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, रुपये में मजबूती और कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है। सोने में गिरावट के साथ ही शुक्रवार को चांदी के भाव भी गिर गए।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा है कि सोने में कमजोर इन्वेस्टमेंट डिमांड और रुपये की मजबूती के कारण गिरावट दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत हुआ है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को चांदी में 1,273 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण चांदी की कीमत 49,187 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोने की कीमत शुक्रवार को न्यूयॉर्क में गिरकर 1,510 डॉलर प्रति औंस पर रही। साथ ही चांदी भी न्यूयॉर्क में गिरकर 18.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। दिल्ली में गुरुवार को 24 कैरेट सोने मूल्य 39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी 50,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
भारत के आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम= 39,580 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम= 39,410 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम= 48,600 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 48,000 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 1030 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई= 1,020 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम= 30,600 रुपये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications