रिलायंस इंडस्ट्रीज देश में काफी विस्तार कर चुकी अब विदेश में अपनी कमक बढ़ाना चाहती है। जी हां मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडिस्ट्रीज लिमिटेड भारत के बाद अब विदेश में अपने बिजनेस के विस्तार पर जोर
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज देश में काफी विस्तार कर चुकी अब विदेश में अपनी कमक बढ़ाना चाहती है। जी हां मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडिस्ट्रीज लिमिटेड भारत के बाद अब विदेश में अपने बिजनेस के विस्तार पर जोर दे रही है। इसके तहत कंपनी फैशन और बच्चों से जुड़े विदेशी रिटेल स्टोर को खरीद सकती है। जानकारी के मुताबिक रिलायंस अपने ग्लोबल पार्टनर के साथ मिलकर स्पोर्ट और ब्यूटी ब्रांड का भी विस्तार कर सकती है।

हाल ही में अपने तेल एवं रसायन कारोबार में 20 प्रतिशत अरामको को बेचेगी
जानकारी दें कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की रियायंस इंडस्ट्रीज अपने तेल के कारोबार की हिस्सेदारी घटाकर कंज्यूमर फेसिंग कंपनी में निवेश कर रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में अपने तेल एवं रसायन कारोबार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी सऊदी अरब की प्रमुख तेल कंपनी अरामको को बेचेगी। इससे रिलायंस को करीब 1.06 लाख करोड़ रुपए में मिलेंगे।
40 विदेशी पार्टनर के साथ मिलकर कई बड़े स्टोर चला रही रिलायंस ब्रांड
बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में हैंडबैग से लेकर ब्राडबैंड बेच रही है और उससे अच्छा कारोबार कर रही है। रिलायंस ब्रांड भारत में पहले से ही करीब 40 विदेशी पार्टनर के साथ मिलकर कई बड़े स्टोर चला रही है। इसमें ब्रिटेन का लग्जरी ब्रैंड बरबरी, शू मेकर स्टीव मैडेन और न्यूयार्क बेस्ड आइकोनिक्स ब्रांड शामिल हैं। रिलायंस ने विदेश में अपना पहला अधिग्रहण इस साल मई माह में "हेमलेज" की खरीदारी करके किया था। यह विश्व का सबसे पुराना खिलौने का रिटेलर था, जिसे 620 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। इसके साथ ही अब रिलायंस पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहती है।
बता दें कि कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 में रिलायंस का कंसोलिडेटेड टर्नओवर 6,22,809 करोड़ रुपये का रहा, जो एक साल पहले के मुकाबले 44 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 39,588 करोड़ रुपये का रहा जिसमें पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 13.1 फीसदी की बढ़त हुई है। हाल में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटल) फिर 8 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications