त्योहारी सीजन का मौसम आने लगा, ऐसे में कंपनियां भी ऑफर देने लगे है। जी हां फेस्टिवल सीजन में कंपनियां ऑफर के सहारे अपनी बिक्री बढ़ाने पर खास फोकस कर रही हैं।
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन का मौसम आने लगा, ऐसे में कंपनियां भी ऑफर देने लगे है। जी हां फेस्टिवल सीजन में कंपनियां ऑफर के सहारे अपनी बिक्री बढ़ाने पर खास फोकस कर रही हैं। बता दें कि वॉशिंग मशीन बनाने वाली कंपनी व्हर्लपूल इसी को ध्यान में रखते हुए खास ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर में कस्टमर जीरो डाउन पेमेंट पर भी वॉशिंग मशीन खरीद सकते हैं। कंपनी ने यह ऑफर 9.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 7 किलोग्राम के वॉशिंग मशीन पर दे रही है। इस ऑफर के तहत आप 5 स्टार रेटिंग वाला वॉशिंग मशीन खरीद सकते हैं।

जानें और क्या है ऑफर में
व्हर्लपूल के इस ऑफर में वॉशिंग मशीन फाइनेंस भी हो जाएगा। इसमें10 आसान ईएमआई पर आप इसे खरीद सकेंगे। इसके साथ ही फाइनेंस जीरो प्रतिशत ब्याज पर होगा। यानी कंपनी आपको हर तरह से सुविधा प्रदान कर रही है। कंपनी वॉशिंग मशीन की खरीदारी पर 3 साल की कम्प्रिहेंसिव वारंटी दे रही है। इसके साथ ही मोटर पर 10 साल की वारंटी भी दे रही है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक कैशबैक भी पाने का मौका मिलेगा।
दिवाली पर स्पेशल ऑफर
वहीं बात करें अगर दिवाली की तो कंपनी ने दिवाली के मौके पर कस्टमर के लिए खास ऑफर दिया है। इसमें आप होम अप्लायंसेस 1501 रुपये की ईएमआई पर घर ला सकते हैं। अगर आप ऑफर के बारे में डिटेल से जानना चाहते हैं तो आप कंपनी की वेबसाइट https://www.whirlpoolindia.com पर विजिट कर सकते हैं। यहां ध्यान रखें कि फाइनेंस की सुविधा अलग-अलग कुछ चुनिंदा मॉडल के मुताबिक होगी।
29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगी 'बिग बिलियन डेज' सेल
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की सालाना फेस्टिव सेल 'बिग बिलियन डेज'29 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट के प्लस कस्टमर्स के लिए यह सेल चार घंटे पहले शुरू कर दी जाएगी। यह सेल दो कैटेगरी में आयोजित होगी। इस सेल के पहले दिन 29 सितंबर को बॉयर्स फैशन, टीवी और अप्लाएंसेज, होम और फर्नीचर, ब्यूटी, स्पोर्टस, खिलौने, बुक्स, स्मार्ट डिवाइसेस, पर्सनल केयर जैसे प्रोडक्ट पर ऑफर करेगी। वहीं 30 सितंबर से बॉयर्स को Mobiles और Electronic Devices पर ऑफर्स की शुरुआत होगी।
इन बैकों के कार्ड पर मिलेगा छूट
एक्सिस बैंक डेबिट तथा क्रेडिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी छूट मिलेगी। मोबाइल फोन, गैजेट्स, टीवी, अप्लायंसेज, फैशन, पर्सनल केयर, फर्नीचर आदि के भी व्यापक रेंज उपलब्ध कराए जाएंगे। इतना ही नहीं सेल के दौरान गेम्स और कॉन्टेस्ट भी होंगे, जिनमें ग्राहक 100 करोड़ रुपए के इनाम जीत सकेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications