सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर ड्रोन से हमला किया गया है।
नई दिल्ली: सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर ड्रोन से हमला किया गया है। जी हां दुनिया की सबसे बड़ी अमीर तेल कंपनियों में शुमार की जाने वाली सऊदी अरब अरामको के दो फैसिलिटी सेंटरों में शनिवार को सुबह आग लग गई। जानकारी दें कि सऊदी अरब के गृह मंत्री ने कहा कि अरामको के फैसिलिटी सेंटर्स पर हुए ड्रोन हमलों के चलते आग लगी थी। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तड़के 4 बजे औद्योगिक सुरक्षा बलों की टीमों ने फायरिंग का जवाब दिया। अबकैक और खुराइस स्थित फैसिलिटी सेंटर्स पर ड्रोन अटैक हुआ था।

पिछले महीने भी अरामको के नैचरल गैस के फैसिलिटी सेंटर पर हुआ हमला
वहीं दोनों ही मामलों में आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल मंत्रालय ने कहा है कि देश के पूर्वी हिस्से में हुए ड्रोन अटैक को लेकर जांच की जा रही है। और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर इन हमलों के पीछे कौन था। बता दें कि पिछले महीने भी अरामको के नैचरल गैस के फैसिलिटी सेंटर पर भी अटैक हुआ था। हालांकि इसमें किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। इस अटैक की जिम्मेदारी यमन के हथियारबंद हूथी विद्रोही संगठन ने ली थी।
पिछले कुछ महीनों में हूथी लड़ाकों ने क्रॉस-बॉर्डर मिसाइलों के जरिए सऊदी अरब के एयर बेस पर हमले भी किए हैं। हालांकि अब तक शनिवार तड़के हुए हमलों की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि इस साल मई से ही खाड़ी क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। यहां तक कि जून में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर हवाई हमले तक का ऐलान कर दिया था, लेकिन अंत में अपना फैसला पलट दिया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications