कैबिनेट ने 11 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर 2024 करोड़ रु का बोनस देने का फैसला किया है।
मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का बोनस अभी दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय वार्ता की बैठक में 11 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर 2024 करोड़ रुपए का बोनस देने का फैसला किया है। इसके अलावा मंत्रिमंडल ई-सिगरेट की बिक्री और विज्ञापन पर भी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

तो वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि 11 लाख रेलवे कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने लगातार 6 वें साल रिकॉर्ड बोनस देने की घोषणा की है। रेलवे के 11,52,000 कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह रेलवे कर्मचारियों की मेहनत और उत्पादकता का पुरस्कार है।
आपको बता दें कि रेलवे ने बीते साल अपने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया था। एक रेलवे कर्मचारी को 30 दिन के हिसाब से 7000 रुपये बोनस बनेगा। ऐसे में 78 दिन उस को कर्मचारी को लगभग 18000 रुपए बोनस मिलेगा। रेलवे यूनियन के अनुसार, रेलवे में इस समय कर्मचारियों की भारी कमी है। ऐसे में कम कर्मचारियों ने बहुत काम किया है। तो बोनस भी अधिक मिलना चाहिए।
इसके अलावा वित मंत्री मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कैबिनेट ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने को मंजूरी दी है। ये सिफारिश मंत्री समूह ने की थी। ई-सिगरेट के उत्पादन, आयात-निर्यात, बिक्री और परिवहन सहित विज्ञापन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि ई-हुक्का पर भी प्रतिबंध लगाया गया है और नियम के उल्लंघन पर सजा व जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले बार उल्लंघन करने वाले को 1 साल की सजा या 1 लाख जुर्मना या दोनों होगा। इसके बाद उल्लंघन करने पर 5 लाख जुर्माना या 3 साल की सजा या दोनों का प्रावधान है।
वित्तमंत्री ने कहा कि ई-सिगरेट को बहुत से लोग और बच्चे स्टाइल स्टेटमेंट के तौर पर भी ले रहे थे। ये प्रचारित किया गया कि इससे धूम्रपान छूट जाएगा, जबकि इसकी लग जाने के बाद यह छूटती नहीं है और यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
भारत में ई-सिगरेट का विनिर्माण नहीं होता है फीर भी 150 से ज्यादा फ्लेवर वाली ऐसी 400 से ज्यादा तरह की ई-सिगरेट यहां बिकती है। ये पीने वाले और साथ में खड़े होने वाले लोगों को भी नुकसान पहुंचाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications