नई दिल्ली। त्योहारी सीजन से पहले मोदी सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। इस त्योहार में रंगीन एलईडी टीवी सस्ते होने का रास्ता साफ हो गया है। मोदी सरकार ने टीवी पैनल के आयात शुल्क को 5 फीसदी से घटाकर जीरो कर दिया है। यानी अब बिना आयात शुल्क के इनको देश में मंगाया जा सकेगा। टीवी की कीमत का करीब 60 से लेकर 70 फीसदी तक हिस्सा टीवी पैनल का ही होता है। ऐसे में आयात शुल्क खत्म होने से टीवी के रेट में काफी कमी आ सकती है।

नोटिफिकेशन हुआ जारी
वित्त मंत्रालय ने ओपन सेल एलईडी टीवी पैनल पर लगने वाले आयात शुल्क को खत्म कर दिया है। अभी एस उत्पाद पर 5 फीसदी आयात शुल्क लिया जा रहा था। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एलसीडी और एलईडी टीवी के लिए ओपन सेल (15.6 इंच या ज्यादा) पैनल पर आयात शुल्क को तत्काल प्रभाव से जीरो किया जाता है। इस नोटिफिकेशन में यह भी साफ कर दिया गया है कि एलसीडी और एलईडी टीवी पैनल्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले सामानों पर पहले की तरह आयात शुल्क नहीं लगेगा।
क्या होगा फायदा
टीवी निर्माण में एलईडी पैनल सबसे जरूरी पार्ट है। यह टीवी उत्पादन लागत का करीब 65-70 फीसदी हिस्सा होता है। मोदी सरकार के इस फैसल अब टीवी सस्ते हो जाएंगे। वहीं इसके अलावा मेक इन इंडिया के तहत इनका भारत में उत्पादन भी बढ़ेगा। इसका सबसे कारण यह है कि टीवी के बाकी पुर्जे तो देश में बनते ही हैं, लेकिन एलईडी टीवी पैनल का उत्पादन भारत में नहीं हो रहा था। अब आयात शुल्क हटने से देश में एलईडी टीवी का उत्पादन बड़े पैमाने पर शुरू हो जाएगा। जिसके बाद एलईडी टीवी का भारी पैमाने पर निर्यात भी किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें : जियो फाइबर : लोन से भी मिलेगा कनेक्शन और फ्री टीवी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications