आरबीआई ने भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) को लेकर बड़ा फैसला किया है।
नई दिल्ली: आरबीआई ने भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) को लेकर बड़ा फैसला किया है। जी हां हाल ही में आरबीआई ने भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) का दायरा बढ़ाने की घोषणा की है। आरबीआई ने बीबीपीएस का दायरा बढ़ाते हुए इसे उन सेक्टर्स में भी लागू करने का फैसला किया है जहां पर बार-बार बिलों का भुगतान करना पड़ता है। इनमें स्कूल फीस, बीमा प्रीमियम, नगर निगम टैक्स समेत कई प्रकार के बिल भुगतान शामिल हैं। सावधान: एसबीआई ने रेपो रेट आधारित होम लोन स्कीम लिया वापस ये भी पढ़ें

डीटीएच, बिजली, गैस, टेलीकॉम और पानी के बिलों का अब तक हुआ भुगतान
जानकारी दें कि बीबीपीएस का दायरा बढ़ाने को लेकर आरबीआई ने एक सर्कुलर भी जारी कर दिया है। इस सर्कुलर में कहा गया है कि बीबीपीएस का दायरा बढ़ाकर इसमें सभी श्रेणियों के बिलों को भुगतान शामिल किया गया है। हालांकि, इसमें प्रीपेड रिचार्ज को शामिल नहीं किया गया है। बीबीपीएस बीबीपीएस नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) के तहत काम करता है। सर्कुलर में कहा गया है कि अभी तक बीबीपीएस से डायरेक्ट टू होम (डीटीएच), बिजली, गैस, टेलीकॉम और पानी के बिलों का भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध थी।
इस तरह बढ़ेगी भारत बिल पे के प्रयोगकर्ताओं की संख्या
फिलहाल बीबीपीएस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस सुविधा का बार-बार चुकाए जाने बिलों के भुगतान के लिए विस्तार किया गया है। इसमें बीमा प्रीमियम, म्यूचुअल फंड, स्कूल फीस, ईएमआई और निगमों के कर को शामिल किया गया है। हालांकि जानकारों का कहना है कि रिजर्व बैंक के इस फैसले से भारत बिल पे के प्रयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ेगी और इससे उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications