आठ दिन से लगातार पेट्रोल-डीजल में तेजी का सिलसिला आज थम गया।
नई दिल्ली: आठ दिन से लगातार पेट्रोल-डीजल में तेजी का सिलसिला आज थम गया। राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी का दौर आज बुधवार को थम गया है। सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अर्थात आपको आज पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए पुरानी कीमतें ही चुकानी होंगी। वहीं इससे पहले दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको के तेल कुओं पर ड्रोन हमले के फलस्वरूप पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही थी।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल अपनी पुरानी कीमत 74.13 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 67.07 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल अपनी पुरानी कीमत 76.82 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी पुरानी कीमत 69.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई की बात करें, तो यहां भी पेट्रोल अपनी पुरानी कीमत 79.79 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 70.37 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। उधर चेन्नई में पेट्रोल मंगलवार के भाव 77.06 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 70.91 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
अब दिल्ली से सटे क्षेत्र गुरुग्राम और नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल अपनी पुरानी कीमत 75.61 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डी़जल भी अपनी पुरानी कीमत 67.39 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में भी आज पेट्रोल पुरानी कीमत 73.81 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 66.23 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications