नई दिल्ली। सितंबर 2019 में जीएसटी कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगस्त महीने की तुलना में सितंबर में जीएसटी कलेक्शन करीब 6000 करोड़ कम रहा है। अगस्टी में जीएसटी कलेक्शन 98,202 करोड़ रुपये था, जो सितंबर में घटकर केवल 91,916 करोड़ रुपये रहा गया। जीएसटी संग्रह सितंबर में 2.67 प्रतिशत गिरकर 91916 करोड़ रुपये पर आ गया है, जो पिछले वर्ष सितंबर में 94442 करोड़ रुपये था। जीएसटी का यह कलेक्शन बीते 19 महीनों में सबसे कम है। जब से जीएसटी लागू हुआ है सरकार लगातार जीएसटी की दर में कटौती करती जा रही है। ऐसे में जीएसटी कलेक्शन घटने की आशंका पहले ही जताई जा रही थी।

लगातार दूसरे महीने में 1 लाख रुपये से कम
चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल, मई और जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख रुपये से ज्यादा रहा था। वहीं यह जून में यह लगभग एक लाख करोड़ रुपये रहा था। अगस्त में यह राशि 98202 करोड़ रुपये रही।
ये है जीएसटी संग्रह का विवरण
वित्त मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार सितंबर में जीएसटी में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 16630 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी संग्रह 22598 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी संग्रह 45069 करोड़ रुपये और सरचार्ज संग्रह 7620 करोड़ रुपये रहा। एकीकृत जीएसटी में 22097 करोड़ रुपये और उपकर में 728 करोड़ रुपये आयात से मिला है। वहीं अगस्त महीने के 30 सितंबर तक 75 लाख 94 हजार जीएसटीआर-3बी फॉर्म भरे गये।
इतना पैसा दिया राज्यों को
सरकार ने एकीकृत जीएसटी से 21131 करोड़ रुपये केंद्रीय जीएसटी और 15121 करोड़ रुपये राज्य जीएसटी के खाते में भेज दिया है। नियमित आवंटन के बाद जून में केन्द्र सरकार का कुल जीएसटी राजस्व 37761 करोड़ रुपये और राज्यों की कुल राशि 37719 करोड़ रुपये पर रही है।
यह भी पढ़े : GST : कारोबारी ऐसे पाएंगे 3000 रुपये की पेंशन, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications