पीएम मोदी ने जारी किया 150 रुपये का सिक्का, जानिए खासियत
प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया 150 रुपये का सिक्का। जी हां स्वच्छ भारत दिवस 2019 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 150 रुपये का चांदी वाला सिक्का जारी किया है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया 150 रुपये का सिक्का। जी हां स्वच्छ भारत दिवस 2019 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 150 रुपये का चांदी वाला सिक्का जारी किया है। यह एक स्मारक सिक्का है, जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर इसे जारी किया गया है। इससे पहले पीएम मोदी ने 24 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र वाला 100 रुपया का सिक्का जारी किया था। जानकारी दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पोर्ट ब्लेयर में पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भी 75 रुपये का सिक्का जारी हो चुका है।

क्या होते है स्मारक सिक्के
- स्मारक सिक्के आम सिक्के की तरह ही होते हैं।
- लेकिन इसका मूल्य चलन में मौजूद अन्य सिक्कों से कहीं ज्यादा होता है।
- इनकी वैल्यू आम सिक्कों से ज्यादा होती है।
- सिक्कों को एकत्र करने वाले या आम लोग इन सिक्कों को रिजर्व बैंक से निर्धारित की गई कीमत पर खरीदते हैं।
- अटल बिहारी वाजपेयी के नाम जारी 100 रुपए के स्मारक सिक्के का प्रीमियम प्राइस करीब 3.5 हजार रुपए रखा गया है।
- यानी इस सिक्के को खरीदने के लिए आपको इतने खर्च करने होंगे।
- इसलिए ये सिक्के आम चलन में नहीं होते।
- इससे पहले 24 दिसंबर, 2018 को अटल जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वर्गीय वाजपेयी जी की याद में 100 रुपये का सिक्का बतौर स्मारक, जारी किया गया था, जिसका मकसद अटल जी को श्रद्धांजलि देना था।
- वहीं 1964 में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सम्मान में एक स्मारक सिक्का जारी किया गया था।
जानें कैसे मिलेगा यह सिक्का
- सिक्का चाहिए तो इसकी एडवांस बुकिंग करानी होती है।
- आरबीआई के मुंबई और कोलकाता स्थित भारत सरकार मिंट ऑफिस स्पेशल एडीशन सिक्के और स्मारक सिक्के जारी करते हैं।
- ये भारतीय प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड के अंतर्गत आते हैं।
- इन सिक्कों को पाने की लिए निगम की वेबसाइट पर आवेदन करना होता है।
- जानकारी दें कि केवल रजिस्टर्ड ग्राहक ही स्मारक सिक्कों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आरबीआई की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कोई भी करा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications